सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों का फर्स्ट टर्म परीक्षा में चौकाने वाला परिणाम

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली बार हुई ऑनलाइन फर्स्ट टर्म परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। घर बैठे परीक्षाएं देते हुए कई विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिविजन प्राप्त की है। डेढ़ लाख विद्यार्थियों में से 29 फीसदी की फर्स्ट डिविजन आई है। नौवीं से 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के जारी हुए आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 11वीं और 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय में 77 फीसदी विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन में पास हुए हैं। कॉमर्स में 67 फीसदी और आर्ट्स संकाय में 54 फीसदी ने साठ फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए हैं। सात से 17 सितंबर तक हुई फर्स्ट टर्म परीक्षाओं में तीन लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए।लड़कियों ने वाषिर्क परीक्षाओं की तर्ज पर इन परीक्षाओं में भी बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।

3567 विद्यार्थियों के अंक 75 से 89 फीसदी के बीच रहे जबकि 241 के अंक 90 फीसदी से ज्यादा आए। हमीरपुर के 51 फीसदी विद्यार्थियों के अंक साठ फीसदी से अधिक रहे। मंडी, सोलन और सिरमौर के 44 फीसदी विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन में पास हुए। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों में जिला शिमला ने बाजी मारी। जिला के 2.57 विद्यार्थी मेरिट में रहे। जिला के 76 विद्यार्थियों के अंक साठ फीसदी से अधिक भी रहे। आर्ट्स संकाय की परीक्षा में 1,01176 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें 37347 विद्यार्थियों के अंक साठ फीसदी से अधिक, 16178 के अंक 75 से 89 फीसदी के बीच और 1175 के अंक 90 फीसदी से अधिक रहे। 1709 के अंक 33 से 49 फीसदी के बीच और 3479 की सेकेंड डिविजन रही। आर्ट्स संकाय में 1980 विद्यार्थी फेल हुए। 19050 के अंक 33 से 49 फीसदी के बीच और 25072 के अंक 50 से 59 फीसदी के बीच रहे।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

17 hours ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago