खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं रखरखाव के लिए सरकार ने पांच करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत कर दी है। राजेन्द्र गर्ग आज घुमारवीं स्थित अपने आवास स्थान में लोगों की जनसमस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, आर्थिक सहायता इत्यादि से जुडी लगभग 80 से अधिक जन समस्याओं को सुना तथा अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया।
उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के रखरखाव, निर्माण एवं सुधारीकरण को सरकार ने लगभग पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सड़कों का चरणबद्ध तरीके से सुधार सुनिश्चित बनाया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर व आरामदायक यातायात व परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।
राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि घुमारवीं-दाबला-मोरसिंघी सड़क के सुधारीकरण पर 458.51 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। बरसात के कारण सड़कों को हुए नुकसान की हालत सुधारने को 40 लाख रुपए पहले ही स्वीकृत हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त जय राम ठाकुर सरकार ने घुमारवीं विस क्षेत्र की 8 सम्पर्क सड़कों के लिए 15 लाख 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है, जिसके तहत पडयालग पंचायत के अंतर्गत भदसी-छजौली सम्पर्क सड़क के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए, बकरोहा पंचायत में एनएच103 से मझासू शमशान घाट तक की सड़क के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए, घुमारवीं पंचायत के विद्युत ट्रांसफार्मर से लेकर चैहड़ मंदिर लिंक रोड को 75 हजार, बरोटा पंचायत के सामुदायिक शौचालय से लेकर एस.बी.एम. स्कूल सम्पर्क सड़क को 2 लाख रुपए, पपलाह पंचायत में मुख्य सड़क से मोहड़ा सम्पर्क सड़क को 2 लाख 25 हजार रुपए, ड़ंगार पंचायत के मैंड़ी सम्पर्क सड़क को 2 लाख 25 हजार रुपए, घंड़ालवी पंचायत में सम्पर्क सड़क कोठी पीपल पेड़ से बडवान लठयाणी लिंक रोड को 2 लाख 25 हजार रुपए तथा बम्म पंचायत में महिला मण्डल गलाह के सम्पर्क मार्ग को 75 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने सम्पर्क सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए घुमारवीं की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता में है तथा यहां के विभिन्न विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से मुक्कमल करने के प्रयास जारी है। साथ ही कहा कि पानी, बिजली, सड़क के साथ-साथ स्वास्थ्य जैसे मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है ताकि यहां के लोगों को छोटी-छोटी मूलभूत समस्याओं के लिए परेशानी न उठानी पड़े।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…