Strike: डॉक्टरों की हड़ताल का नही दिखा असर

4 अक्टूबर 2022 को वरिष्ठ चिकित्सक जो प्रदेश के अलग अलग मेडिकल कॉलेजों में अध्यापन का कार्य भी कर रहे हैं SAM DCOT की अपील पर मास केजुअल लीव ( सामूहिक अवकाश) पर जाने का संदेश पाया था।
पूरे प्रदेश भर से जानकारी प्राप्त करने पर यह पाया गया कि मेडिकल कॉलेज नाहन नेरचौक और चंबा कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक (एसोसिएट प्रोफेसर) के अलावा चम्बा में कोई भी इस SAM DCOT के निर्णय में शामिल नही हुआ और मरीजों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
वहीं IGMC में पड़ताल में पाया गया कि वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी इंचार्ज इंफ्रास्ट्रक्चर व हेल्थ स्कीम खुद अस्पताल के राउंड ले रहे हैं। ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
ये भी पाया गया कि कुछ वरिष्ठ चिकित्सक भी IGMC में
SAM DCOT की अपील को ठुकरा कर मरीजों व प्रदेश हित मे बिना अवकाश लिए कार्य कर रहे हैं जानकारी के अनुसार SAM DCOT ने ये निर्णय बिना जनरल हाउस के लिया है और बाकी मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों को भी एक दम से अवकाश लेने का आग्रह किया है जोकि बाकी सभी ने ठुकरा दिया है SAM DCOT का सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय इसलिए है ताकि टाइम बॉन्ड प्रमोशन को पे स्केल और अन्य भत्तों के साथ किया जाए और अकेडमिक भत्ता 15000 रु प्रतिमाह पेरीफ़ेरल हेल्थ इंस्टीट्यूट में तैनात स्पेशलिस्ट की तर्ज पर मिलना चाहिए क्योंकि यहां पर मरीजों के इलाज कद साथ साथ डॉक्टरों को पढ़ाया भी जाता है। फिलहाल हड़ताल का असर देखने को नही मिला।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago