Categories: दिल्ली

मासूम बेटी ने बताई हमले की पूरी कहानी- पहले पापा को पीटा, फिर मार दी गोली.

पीड़ित लड़की ने बातचीत करते हुए बताया कि कैसे आरोपी उसे परेशान करते थे. घर के बाहर जाने पर उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ होती थी. उस पर फब्तियां कसी जाती थीं. इस मामले को लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी.

यूपी के गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी पर हुए जानलेवा हमले के बाद पीड़ित लड़की ने आजतक से बातचीत करते हुए बताया कि कैसे आरोपी उसे परेशान करते थे. घर के बाहर जाने पर उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ होती थी. उस पर फब्तियां कसी जाती थीं. इस मामले को लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी.

पहली बार पीड़ित लड़की सामने आई और उसने आजतक से कहा कि उसके साथ पहले भी कई बार छेड़छाड़ हुई थी. घर से बाहर आने जाने पर आरोपी फब्तियां कसते थे. उसने बताया कि पुलिस को शिकायत दी थी, पर कुछ नहीं हुआ.

जब पत्रकार विक्रम जोशी पर हमला किया गया. उनके साथ उनकी दो बेटियां भी बाइक पर सवार थीं. उनकी बड़ी बेटी 8 साल की है, जबकि छोटी बेटी 5 साल की है. बड़ी बेटी ने बताया “पापा बाइक चला रहे थे, बीच में छोटी बेटी बैठी थी. मैं पीछे थी. जैसे ही हम सड़क पर पहुंचे, कुछ लोग आए और गाड़ी गिरा दी. पापा को मारने लगे. एक ने गोली मार दी.”

उस घटना से सहमी बच्ची के मुताबिक, “कोई मदद को नहीं आया. एक आदमी आया उसने बोला कि उठो, लेकिन पापा नहीं उठे. खून निकल रहा था. फिर घर वाले आए और उन्हें हॉस्पिटल ले गए.” दरअसल, इसी दौरान विक्रम की छोटी बेटी रोते हुए वहां से भाग निकली और गली में स्थित अपने घर जाकर घर वालों को बताया कि उसके पापा को मार रहे हैं. फिर सभी लोग भाग कर आए और विक्रम को हॉस्पिटल ले गए.

उधर, गाजियाबाद पुलिस ने पत्रकार विक्रम जोशी पर जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई तेज कर दी है. अभी तक 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कप्तान कलानिधि नैथानी ने 6 टीम बनाई हैं. इसी मामले में प्रताप विहार के चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 34, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने तीन में से दो नामजद आरोपियों रवि और छोटू को गिरफ्तार किया है. बाद में इनके सात अन्य साथी भी गिरफ्तार किए गए हैं.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago