Categories: Blog

चीन के खिलाफ दुनिया में और बढ़ी गोलबंदी, अमेरिका ने किया ये ऐलान

चीन के खिलाफ गोलबंदी अब तेजी से बढ़ने लगी है. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने मंगलवार को कहा है कि अमेरिका चीन के खिलाफ एक वैश्विक गठबंधन बनाना चाहता है. पोम्पियो ने चीन पर आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस महामारी का इस्तेमाल अपने हितों को साधने में कर रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को मुख्य प्रतिद्वंद्वी कहा है और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के बारे में जानकारी छुपाई. ट्रंप कोरोना महामारी को ‘चीनी प्लेग’ कहते रहे हैं. व्यापार को लेकर भी अमेरिका चीन से खफा है.

लंदन दौरे पर पहुंचे पोम्पियो ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के 5जी नेटवर्क से चीनी कंपनी हुवेई को बैन करने के फैसले की तारीफ की. पोम्पियो ने कहा कि ये एक बिल्कुल सही कदम था क्योंकि ब्रिटेन का पूरा डेटा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के हाथों में जा सकता था.

पोम्पियो ने चीन को आक्रामक करार दिया. चीन ने समुद्र में अवैध कब्जा किया है, हिमालयी देशों को को डराया-धमकाया, कोरोना वायरस की महामारी पर पर्दा डाला और बड़े ही शर्मनाक तरीके से महामारी का दोहन अपने हितों की पूर्ति करने में किया.

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, हमें उम्मीद है कि हम एक ऐसा गठबंधन बनाएं जो इस खतरे को समझता हो और मिलकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को यह समझा सकें कि इस तरह का बर्ताव करना उसके हितों के लिए सही नहीं है. हम चाहते हैं कि लोकतंत्र और स्वतंत्रता को समझने वाला हर देश यह देख सकें कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी उनके लिए कितना बड़ा खतरा है. हालांकि, पोम्पियो ने ये नहीं बताया कि चीन ने कोरोना वायरस महामारी का दोहन किस तरह से किया है.

ब्रिटेन ने कोरोना वायरस महामारी और हॉन्ग कॉन्ग को लेकर चीन के खिलाफ रुख कड़ा किया है. विश्लेषकों का कहना है कि पोम्पियो का दौरा बोरिस जॉनसन के चीन विरोधी रुख को और मजबूत करने और इनाम के तौर पर फ्री ट्रेड डील पर चर्चा करने के लिए ब्रिटेन पहुंचे हैं. पोम्पियो ने कहा कि ट्रेड डील जल्द ही फाइनल हो सकती है.

चीन का कहना है कि पश्चिमी देश खासकर अमेरिका चीन विरोधी प्रोपेगैंडा की जकड़ में है और कम्युनिस्ट चीन के बारे में औपनिवेशिक सोच रखते हैं. चीन की अर्थव्यवस्था 15 ट्रिलियन डॉलर की है जो ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था के आकार का पांच गुना है.

चीन का कहना है कि चीनी कंपनी को हुवेई को बाहर करने के फैसले से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा, व्यापार को झटका लगेगा और निवेश हतोत्साहित होगा. ब्रिटेन के चीनी राजदूत ने कहा था कि हम ब्रिटेन के साथ अमेरिका की तरह ‘टिट फॉर टैट’ की रणनीति पर नहीं चलना चाहते हैं.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago