अरब सागर में हलचल से टेंशन, दिल्ली समेत 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

– अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में होने वाली हलचल ने टेंशन बढ़ा दी है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत चार राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

भारत के मौसम विभाग ने 29 और 30 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दरअसल, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में होने वाली हलचल ने टेंशन बढ़ा दी है. यहां से आने वाली हवाओं का असर पूरे हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम यूपी और उत्तर पूर्व राजस्थान तक दिखेगा. इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बता दें कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बनने वाली स्थिति के कारण इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो हो सकती है.

मौसम विभाग ने 29 जुलाई से 30 जुलाई की शाम तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है. सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका भी जताई है. एक एडवाइजरी में, आईएमडी ने कहा कि भारी बारिश से निचले इलाकों और सड़कों पर जल जमाव हो सकता है, जिससे यातायात प्रवाह बाधित हो सकता है और जल आपूर्ति-बिजली जैसी सेवाएं बाधित हो सकती हैं.

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक और मौसम विभाग (आईएमडी) की उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘वर्तमान में, मॉनसून टर्फ हिमालय की तलहटी के करीब है. यह मंगलवार से दक्षिण की ओर शिफ्ट होना शुरू हो जाएगा. मंगलवार शाम से गुरुवार की शाम तक दिल्ली-एनसीआर के करीब होगा.’

उन्होंने कहा, ‘इस दौरान, अरब सागर से दक्षिण-पूर्वी हवाएं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्व राजस्थान तक पहुंचेंगी. इन प्रणालियों के प्रभाव में, इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी.’ सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश नहीं होने से उमस की स्थिति रही और नमी का स्तर 94 प्रतिशत तक पहुंच गया.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago