Categories: Blog

सोलन :जीने के लिए जरूरी, दो के मध्य सुरक्षित दूरी

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के प्रचार वाहन के माध्यम से कोविड-19 से बचाव के लिए किया गया जागरूक
वैश्विक महामारी कोविड-19 से सफलतापूर्वक निपटने के लिए जहां सरकार व प्रशासन द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे हैं वहीं विभिन्न प्रचार माध्यमों से भी इस महामारी से बचाव के विषय में समय-समय पर लोगों को अवगत करवाया जा रहा है।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के प्रचार वाहन के माध्यम से इसी कड़ी में आज सोलन शहर के विभिन्न स्थानों पर आॅडियो संदेश एवं ध्वनि प्रसार सेवा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
लोगों को बताया गया कि मानवीय जीवन बहुमूल्य है और स्वस्थ रहकर ही व्यक्ति अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास एवं निर्माण में योगदान दे सकता है। लोगों से आग्रह किया गया कि सकारात्मक सोच के साथ नियम पालन करें। लोगों को संदेश दिया गया कि ‘जीने के लिए जरूरी, दो के मध्य सुरक्षित दूरी’ अत्यंत महत्वपूर्ण है।
लोगों को अवगत करवाया गया कि जन-जन के हित में प्रदेश सरकार धीरे-धीरे कोरोना कफ्र्यू के समय में आवश्यक ढील प्रदान कर रही है। इसका उद्देश्य विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और लोगों को सहायता पहुंचाना है। किन्तु प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के ये प्रयास तभी पूर्ण रूप से सफल हो सकते हैं जब हम सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, 02 लोगों के मध्य सुरक्षित दूरी बनाना और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करने का प्रण लें। लोगों से आग्रह किया गया कि इन नियमों का पालन करें ताकि कोविड-19 के संकट को हराया जा सके।
सोलन शहर के पुराना बस अड्डा, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, कोटलानाला, शहर के साथ लगते शामती तथा ओच्छघाट क्षेत्र में लोगों को कोविड-19 नियमों की अनुपालना करने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को संदेश के माध्यम से जानकारी दी गई कि कोरोना वायरस का खतरा अभी बना हुआ है। इससे बचाव के लिए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा कुछ दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए हैं। लोगों को बताया गया कि इन दिशा-निर्देशांे का पालन कोविड-19 महामारी से बचाव में अत्यंत कारगर है।
लोगों को बताया गया कि कोविड-19 बीमारी जैसे लक्षणों को छुपाएं नहीं और ऐसे में तुरंत चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। लोगों से आग्रह किया गया कि खांसी, बुखार तथा जुखाम जैसे लक्षण होने पर बिना किसी संकोच के अपनी कोविड जांच अवश्य करवाएं।
लोगों को जानकारी दी गई कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। टीकाकरण के लिए  कोविन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं। कोविन पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ेमसतिमहपेजतंजपवदण्बवूपदण्हवअण्पद पर सोमवार के टीकाकरण के लिए शनिवार को तािा बृहस्पतिवार के टीकाकरण के लिए मंगवालर को दिन में 2.30 बजे से 3.00 बजे के मध्य पंजीकरण करना होगा।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago