हिमाचल प्रदेश : पार्षद विवेक शर्मा ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा अपनाए जा रहे जन ड्रामे से इस कोरोना अभियान को प्रभावी बताया.

जिसके घर में हो शादी,
न बुलाए वो पूरी आबादी, 
शादी में हो 20 ही लोग,
तो ही दूर रहेगा कोरोना रोग। 

शिमला : त्रिमूर्ति रंगमंच तारादेवी के जय प्रकाश लम्बरदार ने यह संदेश लोक नाट्य करयाला के माध्यम से शिमला नगर के साथ लगते क्षेत्र जाठिया देवी, बडैहरी, कैंची मोड़, गऊ सदन, शिवनगर, टुटू बाजार, पावरहाउस तथा यादगार होटल क्षेत्र में उद्घोषणा करते हुए लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपयोग किए जाने वालों तरीकों व सलाहों के प्रति जागरूक किया।

जिला प्रशासन तथा लोक सम्पर्क कार्यालय द्वारा आरम्भ किए गए इस अभियान में लम्बरदार ने लोगों से बाहर निकलने पर अपने चेहरे को मास्क से सही रूप से ढकने तथा अनावश्यक भीड़ न लगाने और भीड़ से बचने की अपील की। शिमला नगर निगम वार्ड नम्बर-6 टुटू के पार्षद विवेक शर्मा ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपनाए जा रहे इस अभियान को अत्यंत कारगर बताया।

उन्होंने कहा कि मोबाइल, टीवी और सोशल मीडिया से अलग हटकर पारम्परिक तरीकों को अपनाकर लोक संवाद के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी मौलिकता अत्यंत प्रभावी है और आम आदमी को संदेश सम्प्रेषण के लिए प्रभावशाली है। उन्होंने कहा कि संदेश देने का यह नया और एक अलग माध्यम है जो लोगों को बरबस ही अपनी और खींचता है। 

ढैंडा निवासी नरपाल चैहान ने लम्बरदार द्वारा जागरूकता अभियान को महत्वपूर्ण बताया और लाॅकडाउन के खुलने वाले समय के दौरान लोगों को जानकारी व जागरूकता प्रदान करना अति आवश्यक है ताकि सामाजिक दूरी बनाएं रखने और मास्क लगाने के नियम के प्रति किसी प्रकार की ढिलाई देखने को न मिले। 

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago