Cheif Minister : जयराम ने दिया प्रदेश को सामाजिक विकास का मॉडल : मीनाक्षी लेखी

राष्टीय प्रवक्ता और नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने शिमला में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमत्री नरेंन्द्र मोदी जी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। डबल इंजन की सरकार में हिमाचल प्रदेश ने न सिर्फ तेज गति से विकास किया है बल्कि हर स्तर पर सामाजिक बदलाव भी तय किए हैं।

प्रदेश की जयराम सरकार की तारीफ करते हुए उन्होनें कहा कि जयराम सरकार ने कोरोना काल में प्रदेश के हर व्यक्ति के हित में बेहतरीन काम किया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में जो बदलाव हिमाचल प्रदेश में डहल इंजन की सरकार में हुए हैं वो अन्य सरकारों के लिए उदाहरण हैं। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के पदचिन्हों पर चल हिमाचल प्रदेश को आगे बड़ा रहे हैं। आयुषमान भारत और हिमकेयर योजना से प्रदेश के लाखों परिवारों को इसका लाभ हुआ हैं।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश को सामाजिक सुरक्षा मॉडल प्रदान किया है। जयराम सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लागू करके प्रदेश के बजुर्गों को सम्मान देने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने का बेतहरीन कार्य किया है। हर घर को नल से जल योजना के अतंर्गत प्रदेश के हर घर को शुद्ध जल पहुंचाने का कार्य किया है। इससे स्पष्ट होता है कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के सामाजिक मुद्दों के प्रति कितनी संवेदनशील है। महिला सुरक्षा व महिला उत्थान में भाजपा ने न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार कार्य किया है।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भाजपा एकमात्र दल है जिसने महिलाओं की 33 प्रतिशत भूमिका को संगठन में अनिवार्य किया है। महिला सम्मान के प्रति भारतीय जनता पार्टी का दृष्टिकोण अन्य राजनीतिक दलों के मुकाबले बहुत प्रखर दिखता है। यही वजह है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी है।

उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल योजना के तहत लैंगिग समानता को बढ़ावा दिया है। https://www.tatkalsamachar.com/manali-chief-minister-202-14-crore/ इस योजना के तहत प्रदेश की 1 लाख 7 हजार 823 बेटियों को लाभ मिला है और प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत 32.94 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। जयराम सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने का काम किया है। इन समूहों ने महिला सशक्तीकरण और स्व रोजगार को बढ़ावा दिया है। वर्ष 2020-21 तक 5 हजार 247 स्वयं सहायता समूहों का गठन हुआ है। जबकि कांग्रेस कार्यकाल में यह केवल 2 हजार 934 थे। नारी को नमन योजना के तहत महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में आधा किराया निर्धारित किया है, जिसका लाभ प्रदेश की करीब 1 लाख 25 हज़ार महिलाएं प्रतिदिन लेती हैं।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हिमाचल में कई विशेष कार्य हुए हैं। जब हम तुलनात्मक स्तर पर देखते हैं तो हिमाचल प्रदेश बहुत ऊपर नजर आता है चाहे वो दिल्ली हो या फिर देश का अन्य कोई राज्य। जयराम सरकार ने इस पहाड़ी राज्य में संस्थाओं को विकसित करने के साथ-साथ उनके सुचारू रूप से संचालन में विशेष उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जिला सिरमौर के गिरीपार के हाटी समुदाय को जनजातीय समुदाय का दर्जा देकर 3.25 लाख लोगों की 55 वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा किया है। आज की पूर्व सरकारों ने हाटी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर गिरीपार की जनता को गुमराह किया। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से ही आज हिमाचल प्रदेश देश का पहला एलपीजी युक्त धुंआमुक्त राज्य बना है। यही नहीं एनीमिया मुक्त सूचकांक में हिमाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर है।

Neha Sharma

Recent Posts

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

1 day ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

1 day ago

Himachal Pradesh News:मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…

1 day ago

Kangra News:राज्यपाल ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…

1 day ago

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

2 days ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

2 days ago