capital shimla : Police detained people who came to protest outside Oak Over
शिमला: राजधानी शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ओक ओवर के बाहर मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ पैर उस समय फूल गए, जब संजौली के दो लोग बिना परमिशन मुख्यमंत्री आवास के बाहर आकर धरने पर बैठ गए. शिमला के ढली उपनगर में टायर पंचर की दुकान चलाने वाले सुदेश कुमार की दुकान का रास्ता डंगा लगने की वजह से बंद हो गया है. इससे पहले भी वे शिमला उपायुक्त कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ चुके हैं
मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरेश कुमार और भीम आर्मी के चीफ रवि कुमार को हिरासत में ले लिया. इस दौरान सुदेश कुमार ने कहा कि प्रशासन जान-बूझकर उनकी बातों को अनसुना कर रहा है. https://www.tatkalsamachar.com/dharamshala-yol-health-centre/ बार-बार अपील करने के बावजूद उनकी दुकान का रास्ता खुला नहीं जा रहा. इसकी वजह से उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है. सुदेश कुमार ने कहा कि अपनी बात मनवाने के लिए संघर्षरत रहेंगे. वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति किसी को भी मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है ऐसे में इन्हें हिरासत में लिया गया है.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…