Students need to be proud of the official language Hindi and study it - Deputy Commissioner Kinnaur
भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के जिला भाषा अधिकारी कार्यालय किन्नौर द्वारा आज जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ में राजभाषा पखवाड़ा के तहत विभिन्न विद्यालयों के 200 विद्यार्थियों के मध्य हिंदी की महत्ता विषय पर भाषण, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है और इस पर हमें गर्व होना चाहिए। आज के समय में जहां अंग्रेजी भाषा को सीखने व सीखाने का चलन अत्याधिक हैं वहीं हमारा यह भी कर्त्तव्य बनता है कि हम हिंदी भाषा को अपनी बोल-चाल की भाषा में शामिल करें तथा इसका अध्ययन करें।https://tatkalsamachar.com/una-news-organized-in-educational/ उन्होंने जनजातीय जिला किन्नौर के युवक एवं युवतियों से भोटी भाषा सीखने का आग्रह किया ताकि भविष्य में यह भाषा लुप्त न हो जाए।
इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी एवं जिला भाषा अधिकारी धीरज भैक ने मुख्य अतिथि का कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पारम्परिक किन्नौरी टोपी व खतक भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि हिंदी भाषा को बढ़ावा तब तक नहीं दिया जा सकता है जब तक हम धरातल पर इसे पढ़ने, लिखने व बोलने की भाषा में शामिल न करें।
इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ के प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निचार की कृतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटगांव के निशांत ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निचार की समीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निचार की वर्षिका ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूह की सुहावनी नेगी ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कानम की नंदिता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।https://www.youtube.com/watch?v=ho2x4lQx_Dk प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्रुआ के नितिन भण्डारी ने प्रथम, डी.ए.वी रिकांग पिओ की शनाया झालटा ने दूसरा तथा राजकीय उच्च विद्यालय बरी के विजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा निर्णायक मण्डल में शामिल प्रोफैसर बालम नेगी, डॉ. सिद्धेश्वरी व डॉ. ज्ञानचंद शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के नीमा राम सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…