प्रदेश के लाेगाें काे अब जिला अस्पतालों में ही स्पेशल ट्रीटमेंट मिलेगा। बिना वजह डॉक्टर मरीजों काे मेडिकल कालेज या दूसरे बड़े अस्पतालों में रेफर नहीं करेंगे। सरकार राज्य के जिला अस्पतालों के प्रारूप काे बदलने जा रही है। इन अस्पतालों काे ‘संपूर्ण’ अस्पताल का दर्जा दिया जाएगा। पहले चरण में 12 अस्पतालों काे संपूर्ण अस्पताल का दर्जा दिया जाएगा। इसमें हर जिला के 1-1 अस्पताल काे चुना जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की संपूर्ण स्वास्थ्य योजना के तहत इस योजना काे अमलीजामा पहनाया जाएगा।
स्पेशल डाक्टर हाेंगे नियुक्त, हर टेस्ट की हाेगी सुविधा ताकि जिला के मरीजों का इलाज यहीं पर किया जा सके। इन अस्पतालों से डाक्टरों की ट्रांसफर भी तभी की जाएगी जब रिलीवर हाेगा। काेई भी पद यहां पर स्पेशियलिटी का खाली नहीं रखा जाएगा। अस्पतालों में लैब की सुविधा भी रहेगी। हर तरह के टेस्ट इन्हीं अस्पतालों में हाेगी। मरीजों काे दूसरी जगह जाने की जरूरत ही नहीं रहेगी। रेफरल केसिस की अनलाइन मानिटरिंग भी हाेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण में इसकी घाेषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री की घाेषणा काे सिरे चढ़ाने के लिए होमवर्क शुरू कर दिया है। अगले महीने से इस योजना काे लांच करने की तैयारी चल रही है।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…