बिलासपुर 30 जनवरी:- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने घुमारवीं में लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर लोगों ने उनके सम्मुख अपनी समस्याएं रखी जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया तथा कुछ समस्याओं का शीघ्र ही समाधान करने के लिए कहा।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाएगा ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने लोगों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
उन्होंने लोगों की यातायात की समस्या का समाधान करते हुए एचआरटीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना काल के दौरान से जो रूट बंद पड़े हैं उन्हें तुरन्त बहाल करें, ताकि क्षेत्र के लोगों को कठिनाई का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध व त्वरित सावधान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन आरम्भ की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति 1100 नम्बर पर फोन कर अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकता है जिसका एक निश्चत अवधि में सम्बन्धित विभाग द्वारा समाधान किया जाना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का निवारण करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर युवाओं को रोजगार से जोड़कर उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो कदम उठाए हैं वह कारगर सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वकांक्षी योजना मुख्यमन्त्री स्वावलंबन योजना के अन्तर्गत अपना रोजगार चलाने के लिए 18-45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को 60 लाख रू0 तक का ऋण व वितीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसमें 40 लाख रू0 तक की प्लांट व मशीनरी पर किए गए निवेश पर विधवाओं को 35 प्रतिशतए महिलाओं को 30 प्रतिशत व अन्य को 25 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिवा प्रोजेक्ट के तहत जिला बिलासपुर में जो भी पायलट प्रोजेक्ट चल रहे हैं जिसमें लोग काफी उत्साह दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि द्धितीय चरण में जिला के अन्य स्थानों पर भी शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए जिला भर में स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। उन्होंने किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…