सोलन : युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों एवं स्वच्छता की दिशा में किया जागरूक.

शिक्षा क्रांति संस्था तथा जिला पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छताग्रह के अंतर्गत आज सोलन के खुण्डीधार और शिवराम काॅलोनी में नशा निवारण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह जानकारी शिक्षा क्रांति संस्था के सत्यन ने दी।
सत्येन ने कहा कि अभियान में शिक्षा क्रांति के स्वयं सेवकों और पुलिस विभाग के कर्मियों द्वारा लोगों को स्वच्छता के विषय में जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आग्रह किया गया। अभियान के अन्तर्गत शिवराम काॅलोनी के पथ की सफाई की गई तथा आसपास के क्षेत्रों में भांग के पौधों को भी उखाड़ा गया।

Solan: Made the youth aware about the ill effects of drugs and cleanliness.


उन्होंने कहा कि इस अभियान में लगभग 40 स्वयं सेवियों, पुलिस कर्मियों और काॅलोनी के बच्चों ने भाग लिया। काॅलोनी के बच्चों को नशे से दूर रहने और कोविड-19 नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य संबन्धी नियमों की अनुपालना करने के लिए जागरूक किया गया।


सत्येन ने कहा कि देश की स्वतन्त्रता के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर स्वच्छ हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल के तहत यह स्वच्छता अभियान कार्यान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान में युवाओं को नशीली वस्तुओं से दूर रहने तथा अपने साथियों को नशे से बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago