Shimla: The Chief Minister invited NRIs to invest in Himachal.
इंडो-अमेरिकन बिजनेस एंड आर्ट्स काउंसिल (आईएबीएसी) ने सैन फ्रांसिस्को के भारतीय महाकाॅन्सल के सहयोग से आज हिमाचल प्रदेश पर केंद्रित इंडो-यूएस परिसंवाद का आयोजन किया। खाड़ी क्षेत्र के हिमाचलियों ने वर्चुअल माध्यम से इस परिसंवाद को अपना सहयोग दिया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर अपने वर्चुअल संदेश के माध्यम से संगोष्ठी में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों का स्वागत किया तथा आईएबीएसी के प्रयासों की सराहना करते की। उन्होंने देवभूमि हिमाचल की सुंदरता का भ्रमण करने और प्रदेश की प्रकृति का आनंद लेने के लिए उन्हें यहां आमंत्रित किया। उन्होंने इच्छुक निवेशकों को राज्य में निवेश के अपार अवसरों की संभावनाएं तलाशने के लिए भी न्यौता दिया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं ऊर्जा आर.डी. धीमान ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से आईएबीएसी का आभार व्यक्त किया और इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को प्रदान किए जा रहे विशेष प्रोत्साहनों जैसे- किफायती दरों पर भूमि की उपलब्धता, उच्च गुणवत्ता और भरोसेमंद बिजली व्यवस्था तथा अग्रसक्रिय व सुलभ प्रशासन से अवगत करवाया।
उन्होंने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश व्यापार में सुगमता सुधारों जैसे आॅनलाइन एकल खिड़की स्वीकृति प्रणाली, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों की इकाइयों की स्थापना के लिए स्व-प्रमाणन, मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आॅनलाइन नियमित ट्रैकिंग और निगरानी में देश के अग्रणी राज्यों में एक है।
खाड़ी क्षेत्र सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया का प्रतिनिधित्व करने वाले अमेरिकी महासभा के सदस्य रोहित खन्ना, सैन फ्रांसिस्को में भारत के काॅन्सल जनरल डा. नागेंद्र प्रसाद, सामाजिक कार्य विशेषज्ञ महेश निहलानी खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख वक्ता थे। संगोष्ठी ने राज्य सरकार, व्यवसायों के राज्य में निवेश के नए अवसर तलाशने और व्यापार के अवसरों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान किया। रोहित खन्ना ने कहा कि वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से हैं और प्रदेश की इस पहल का समर्थन करते हैं।
निवेशकों ने आतिथ्य और आईटी क्षेत्र में गहरी रूचि दिखाई। सैम देवधारा (खाड़ी क्षेत्र में होटल श्रृंखला के मालिक) ने आतिथ्य क्षेत्र में अपनी रुचि दिखाई। अमित जावेरी (महाप्रबंधक, गूगल क्लाउड) ने सरकारी विभागों सहित भारत में अपने ग्राहकों और गूगल के लिए हिमाचल प्रदेश में संभावित अवसरों का उल्लेख किया।
महेश निहलानी ने राज्य सरकार के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को हिमाचल दिवस समारोह के लिए खाड़ी क्षेत्र (बे-एरिया) कैलिफोर्निया का दौरा करने और सिलिकाॅन वैली के निवेशकों के साथ बैठक आयोजित के लिए आमंत्रित किया।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…