सोलन : सप्तम अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर वर्चउल माध्यम से पूर्व योग दिवस गतिविधियां आरम्भ-डाॅ. शर्मा

योग के प्रचार-प्रसार के लिए 290 व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर 20,345 लोगों को जोड़ा गया

योग के माध्यम से जन-जन को निरोग रखने एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की दिशा में सभी को प्रेरित करने के लिए आयुर्वेद विभाग सोलन द्वारा आज से वर्चउल माध्यम से पूर्व योग दिवस गतिविधियां आरम्भ की गई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने वर्चउल माध्यम से आरम्भ की गई गतिविधियों का विधिवत शुभारम्भ किया।


डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि आयुर्वेद विभाग सोलन द्वारा सप्तम अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्व योग दिवस गतिविधियां आरम्भ की गई हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण जन-जन को योगाभ्यास में पारंगत बनाने और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने के लिए यह गतिविधियां जूम और फेसबुक जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया पर आॅनलाईन आरम्भ की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह गतिविधियां 19 एवं 20 जून, 2021 को भी आॅनलाईन आयोजित की जाएंगी। जूम और फेसबुक पर लाईव प्रसारित की जा रही इन गतिविधियों के माध्यम से नियमित योगाभ्यास के द्वारा स्वस्थ रहने के सूत्र से अधिक से अधिक लोगों को अवगत करवाने का प्रयास किया जा रहा है।  

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने कहा कि 21 जून को आयोजित किए जा रहे सप्तम अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर भी आॅनलाईन व्यवहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। सातवें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘बी विध यू बी एट होम’ रखा गया है।
उन्होंने कहा कि आज आयोजित योगाभ्यास में डाॅ. पूनम जरेट, डाॅ. सीमा, डाॅ. जयपाल गर्ग, डाॅ. प्रवीण शर्मा और डाॅ. शोभा ने आॅनलाईन प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन, दण्डासन, भद्रासन, वक्रासन, उष्टासन, शंशाकासन, मकरासन, मण्डूकासन, भुंजगासन, शलासन, सेतबन्धु आसन, पवनमुक्तासन, शवासन जैसे बहुपयोगी आसनों सहित कपालभाति, अनुलोम, विलोम, भ्रामरी जैसे प्राणायाम की जानकारी दी गई और समुचित अभ्यास करवाया गया। डाॅ. आशा मधानिया द्वारा इस अवसर पर कोविड-19 से बचाव में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।  

????????????????????????????????????


डाॅ. शर्मा ने कहा कि यह सभी योगासन विभिन्न रोगों को दूर करने एवं जीवन शैली को सुधारने में अत्यन्त कारगर हैं। उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के प्रचार-प्रसार के लिए आयुर्वेद विभाग सोलन द्वारा अभी तक 211 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं।        

   
उन्हांेने कहा कि ‘आयुष घर द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से कोविड-19 रोगियों को पूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त करने में सहायता करने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम के साथ जोड़ा जा रहा है। ‘आयुष घर द्वार’ कार्यक्रम के अन्तर्गत सोलन जिला में 79 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इन समूहों को भी अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिला में योग के प्रचार-प्रसार के लिए कुल 290 व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर 20,345 लोगों को इनमें जोड़ा जा चुका है।


 जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने कहा कि सप्तम अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आॅनलाईन माध्यम से घर-घर तक योग की जानकारी पंहुचाने के लिए आयुर्वेद विभाग द्वारा 02 जून, 2021 से ही विभिन्न विषयों पर योग विशेषज्ञों द्वारा सारगर्भित जानकारी प्रदान की जा रही है और योगिक क्रियाओं का अभ्यासा करवाया जा रहा है। 07 जून, 2021 से चिकित्सकों के साथ लाईव चैट भी आयोजित की जा रही है।

????????????????????????????????????


उन्होंने कहा उपायुक्त सोलन के.सी. चमन के निर्देश पर जिला में लाईव योगाभ्यास गतिविधियों को जन-जन तक पंहुचाने के लिए विभाग प्रयासरत है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वर्चउल माध्यम से आयोजित की जा रही पूर्व योग दिवस गतिविधियांे का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि लोग विभाग के फेसबुक पेज  Facebook.com/ayurvedsolan से जुड़ कर लाभान्वित हो सकते हैं।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

5 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago