बिलासपुर : डाकघरों में विश्व योग दिवस पर विशेष कैसिलेशन मोहर लगाई जाएगी

डाकपाल बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व योग दिवस 21 जून, 2021 के अवसर पर भारतीय डाक विभाग पूरे भारत वर्ष में सभी 810 मुख्य डाकघरों में फिलेटलिक स्मरणोत्सव के रूप में डाक टिकटों व डाक सामग्री पर सचित्र डिजाईन द्वारा विशेष कैसिलेशन करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य डाकघर बिलासपुर में 21 जून 2021 को बुक होने वाली व सभी वित्तरण होने वाली डाक पर यह विशेष कैसिलेशन मोहर लगाई जाएगी। इस विशेष चित्रमय केैसिलेशन मोहर पर हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 लिखा होगा।
     उन्होंने बताया कि इसका प्रयोग केवल 21 जून 2021 को ही किया जायेगा। ऐसी टिकटें अथवा डाक सामग्री एक मूल्यवान संग्रहण होती हैं तथा फिलेटली अध्ययन का विषय रहती है। वर्तमान फिलेटली पहल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की विविधता में रचनात्मक बढ़ौतरी की है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर मुख्य डाकघर फिलेटली काउन्टर पर इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डाक टिकटों व डाक सामग्री पर सचित्र डिजाइन द्वारा विशेष कैसिलेशन की जाएगी जिन्हें स्थानीय संग्रहकर्ता मुख्य डाकघर में आकर प्राप्त कर सकते हैं।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

1 day ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago