सोलन : सोलन की 03 नगर परिषदों एवं 01 नगर पंचायत के लिए 31320 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

सोलन जिला में 10 जनवरी, 2021 को 03 नगर परिषदों एवं 01 नगर पंचायत के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त एवं निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने दी।
अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि 10 जनवरी, 2021 को सोलन जिला की नगर परिषद नालागढ़, नगर परिषद बद्दी, नगर परिषद परवाणू तथा नगर पंचायत अर्की के लिए मतदान होगा। उन्होंने कहा कि इन 03 नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों के लिए 31,320 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के 09 वार्डों में कुल 7503 मतदाता, नगर परिषद बद्दी के 09 वार्डों में कुल 15118 मतदाता, नगर परिषद परवाणू के 09 वार्डों में कुल 6530 मतदाता तथा नगर पंचायत अर्की के 07 वार्डों में कुल 2169 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ में 09, नगर परिषद बद्दी में 14, नगर परिषद परवाणू में 09 तथा नगर पंचायत अर्की में 07 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि इन चुनावांे के लिए कुल 133 नामांकन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद बद्दी के लिए 47, नगर परिषद नालागढ़ के लिए 41, नगर परिषद परवाणू के लिए 25 तथा नगर पंचायत अर्की के लिए 20 नामांकन प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतदान के लिए कुल 39 पोलिंग पार्टियां कार्यरत रहेंगी।अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि तीनों नगर परिषदों तथा 01 नगर पंचायत के लिए मतदान इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से होगा। उन्होंने कहा कि ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच 02 जनवरी, 2020 को पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आज सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा पोलिंग पार्टियों का प्रथम पूर्वाभ्यास पूर्ण कर लिया गया है। अन्तिम पूर्वाभ्यास 09 जनवरी, 2021 को किया जाएगा।उन्होंने कहा कि तीनों नगर परिषदों और 01 नगर पंचायत के लिए मतदान 10 जनवरी 2021 को प्रातः 8.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक होगा। मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरन्त बाद की जाएगी। 

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 day ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago