उपायुक्त हेमराज बैरवा ने किन्नौर जिला वासियों और यहां आने वालें पर्यटकों से आग्रह किया है कि जिले में आगामी 2 दिनों में बर्फबारी की चेतावनी के दृष्टिगत ऊंचाई वाले स्थलों पर न जाएं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जिले में आगामी 2 दिनों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है तथा जिले के लिए यैलो-अलर्ट जारी किया है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बर्फबारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है तथा विभिन्न विभागों के सभी दल मुस्तैदी से कार्य कर रहें हैं। जिले में गत दिनों में हुई बर्फबारी के बावजूद बिजली, पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। गत दिनों जिले में हुई बर्फबारी के कारण बंद हुए अधिकतर मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण, विद्युत, सिंचाई एवं जल-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बर्फबारी से निपटने के लिए तैयार रहें, ताकि जिले के लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…