Awareness for voting through democracy van in Kunihar and Digal
नोडल अधिकारी स्वीप अर्की डॉ. हेमराज सूर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप टीम की डेमोक्रेसी वैन ने आज अपना सफर उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अर्की से शुरू किया और गांव व कस्बों में लोगों को मतदान के लिए जागरूक करते हुए राजकीय महाविद्यालय दिग्गल पहुंचे।
इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। https://www.tatkalsamachar.com/himachal-pradesh-congress-2/ इस प्रतियोगिता में साक्षी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने प्रथम, मंजू बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने द्वितीय और दिव्या बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वीप टीम ने सभी विजेताओं को ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में स्वीप टीम के नोडल अधिकारी डॉ. हेमराज सूर्य ने दिग्गल महाविद्यालय के स्टॉफ तथा विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि 12 नवंबर, 2022 को मतदान करने जरूर जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए आहवान किया गया। राजकीय महाविद्यालय अर्की, कुनिहार और दिग्गल में डेमोक्रेटिक वैन के माध्यम से विद्यार्थियों और लोगों को निर्वाचन के प्रति जागरूक किया गया।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…