Himachal Pradesh : ईवीएम पर उंगली उठाना कांग्रेस की बौखलाहट लोकतंत्र पर नहीं उनका विश्वास भाजपा की जीत कर दी पक्की: सीएम

 विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष को कई मुद्दों पर घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि इस बार रिवाज बदलेंगे। हमारे इस नारे से आज विपक्ष विचलित हुआ है। रिवाज बदलने के इस नारे से विपक्ष के कुछ मित्रों ने कई शब्दों का इस्तेमाल किया। मगर हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस वाले इस बार के चुनाव में सत्ता में आने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बारी-बारी का रिवाज खत्म हो गया है और प्रदेश में फिर से भाजपा की ही सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी अघ्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ और केंद्रीय मंत्रियों ने सक्रिय रूप से प्रचार में योगदान दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी तक के आंकलन के मुताबिक एक चीज तो तय हुई है कि अबकी बार जनता के आशीर्वाद से भाजपा ही सरकार बना रही है।

जिन मुद्दों को लेकर हम चुनावी मैदान में उतरे हैं, उसी आधार पर भाजपा मिशन रिपीट में सफल हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल को स्पेशल कैटिगरी स्टेट का दर्जा दिया। जिसके कारण हिमाचल में बहुत सारी योजनाएं सफलता से शुरू हुईं। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-bhajpa-divyang/ पीएमजीएसवाई के तहत हजारों किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ। अबकी बार कोविड के बावजूद भी 5000 किलोमीटर नई सड़कें निर्माण करने का रिकार्ड बनाया। उन्होंने कहा कि 75 सालों में नल देने का काम सिर्फ भाजपा सकरार ने किया। जल जीवन मिशन के तहत हमारी सरकार ने तीन साल के भीतर 8 लाच 65 लाख घरों को नल दिए। कुल मिलाकर भाजपा की सरकार में हिमाचल का चहुंमुखी विकास हुआ है। 

हिमाचल का विकास ही हमारा संकल्प: जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल का विकास करना ही हमारा संकल्प है। हमारी पार्टी ने इस बार के संकल्प पत्र में बेटियों की पढ़ाई से लेकर उनकी सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान-बागवान समेत सभी सेक्टर के लोगों को राहत देने के लिए वादे किए हैं, जिसे हम पूरा करके रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की पढ़ाई ठीक तरीके से हो इसके लिए हम काम कर ही रहे हैं। अब बेटियों के लिए साइकल दी जाएगी। हायर एजुकेशन वाली बेटियों के लिए स्कूटी दी जाएगी।

महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण हमारा वादा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण हमारा वादा है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे, ताकि जच्चा-बच्चा सुरक्षित रहे। स्वयं सहायता समूह के लिए रिवाल्विंग फंड को 40 हजार किया है। अभी इनके लिए लोन पर 2 प्रतिशत ब्याज लिया जाएगा। सीएम ने कहा कि 12वीं में टॉप 5000 रैंक की छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में 2500 रुपये दिए जाएंगे। हमने महिलाओं के लिए बसों में किराया आधा कर ही दिया है। किसान सम्मान निधि में हम राज्य की ओर से 3000 रुपये जोड़ेंगे। यानी आने वाले समय में केंद्र की ओर से मिलने वाले 6000 रुपये के साथ जोड़कर किसान सम्मान निधि 9000 रुपये हो जाएंगे। बागवानों के लिए पैकजिंग सामग्री के लिए जीएसटी में राहत दी जाएगी। जो जीएसटी 18 प्रतिशत है उसे 12 प्रतिशत किया जाएगा।

कांग्रेस के 50 साल, हमारा पांच साल का कार्यकाल 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में हिमाचल में वो विकास के कार्य किए जिसे कांग्रेस ने पूर्व में 50 साल सत्ता में रहकर नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि जिन मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं इसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार का कार्यकाल पिछले किसी भी कार्यकाल के मुकाबले बेहतर रहा है।

पीएम ने लिखा पत्र, हिमाचल को आगे बढ़ाएंगे

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता का पत्र लिखकर अपील की है कि हिमाचल को आगे बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार ही बनानी होगी। पीएम ने अपने पत्र में कहा कि अभी भी बहुत सारे प्रोजेक्टस हैं जो हिमाचल के लिए करना बाकी है। इसलिए भाजपा की सरकार बने और इन प्रोजेक्ट्स को डबल इंजन सरकार ही प्रभावी ढंग से जमीन पर उतार सकती है। सेब पर आयात शुल्क मसले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सेब पर आयात शुक्ल को हमने केंद्र सरकार के समक्ष रखा है। कुछ टेक्निकल चीजें हैं, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही हल कर देंगे। एमएसपी की बात करें तो हमने एक रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ़ाया है। जबकि कांग्रेस की सरकार ने तो मात्र 25 पैसे ही बढ़ाया था।

मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि ओपीएस और उसके साथ-साथ दूसरा ऑप्शन क्या हो सकता है, इस बारे में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी भी बनी है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेतृत्व में ओपीएस को समाप्त करने के लिए एमओयू पर साइन किया था, उसे पहले माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने गलती की थी। सीएम ने कहा कि वर्ष 2012 में जब कांग्रेस सत्ता में आई तो उसने अपनी इस गलती में सुधार क्यों नहीं किया? अब ओपीएस को लेकर क्या कांग्रेस ने कोई स्टडी की है? दिल्ली में मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में अशोक गहलोत पीएम के समक्ष कह रहे थे कि कि यह आपके बिना संभव नहीं होगा। उन्होंने नौ महीने से घोषणा की है लेकिन कर्मचारियों को कुछ नहीं मिला। पंजाब में भी कहा गया है, लेकिन लागू नहीं किया। सीएम ने कहा कि हम कर्मचारियों की भावनाओं को समझते हैं और ओपीएस के विषय का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago