Solan:- Organizing fairs is helpful in providing information about faith and heritage to the future generations - Dr. Saijal
सोलन जिला के कसौली उपमण्डल का तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेला धर्मपुर आज सम्पन्न हो गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डॉ. राजीव सैजल ने समापन समारोह की अध्यक्षता की।
डॉ. सैजल ने सर्वप्रथम माता मनसा देवी मन्दिर में शीश नवाया और सभी की सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने सभी को चैत्र नवरात्र की बधाई देते हुए आशा जताई कि नव जीवन और उल्लास का यह पर्व जन-जन का भविष्य मंगलकारी बनाएगा।
उन्होंने इस अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा की अगुआई की और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रदर्शित उत्पादों में गहरी रूचि दिखाई।
आयुष मन्त्री ने माता मनसा मेला धर्मपुर का दर्जा बढ़ाकर ज़िला स्तरीय करने के लिए मुख्यमन्त्री का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मख्यमन्त्री के कुश्ल नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ कसौली विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो रहा है। कसौली विधानसभा क्षेत्र में दीर्घावधि तक पेयजल सुविधा सुनिश्चित बनाने के लिए 103 करोड़ रुपए की योजना का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।
स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष कर दी है। इससे हमारे सभी बुजुर्ग सम्मान के साथ जीवनयापन कर सकेंगे।
डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं और वर्तमान समय में इनके आयोजन से भावी पीढ़ी को देश एवं प्रदेश की आस्था तथा धरोहर की जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परम्पराओं की जानकारी देनी चाहिए ताकि युवा संस्कृति और इतिहास को समझ सकें।
स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि कसौली निर्वाचन क्षेत्र के प्रबुद्ध मतदाताओं के सहयोग से वह लगातार तीन चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में कसौली निर्वाचन क्षेत्र के जन-जन के सहयोग से वह जन कल्याण के कार्य को अविरल जारी रखेंगे।
डॉ. सैजल ने इससे पूर्व अखाड़े का पूजन व दंगल का शुभारंभ भी किया।
उन्होंने ज़िला स्तरीय मेला के सफल आयोजन के लिए कार्य कर रहे व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।
डॉ. सैजल की धर्म पत्नी रेणु सैजल, प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सोलन के अध्यक्ष सुन्दरम ठाकुर, बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत धर्मपुर की प्रधान बीना गुप्ता, ग्राम पंचायत कोटला की प्रधान अनीता, ग्राम पंचायत रौड़ी की प्रधान निर्मला, ग्राम पंचायत धर्मपुर के पूर्व प्रधान अशोक गुप्ता, हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल बोर्ड के सदस्य संजय ठाकुर, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सीता राम, माता मनसा देवी मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा स्थानीय निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…