हमीरपुर :- ओंकार शर्मा ने किया प्रतियोगिता का समापन

10वीं हिमाचल प्रदेश राज्य इंटर कलैक्टरेट खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को यहां बहुतकनीकी कालेज के परिसर में संपन्न हो गई। राजस्व विभाग के प्रधान सचिव एवं वित आयुक्त आंेकार शर्मा ने इस प्रतियोगिता का समापन किया तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।


   प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में कबड्डी में उना की टीम विजेता और मंडी की टीम उपविजेता रही। वॉलीबाल के फाइनल में शिमला ने चंबा को मात दी। बैडमिंटन में कांगड़ा ने पहला और हमीरपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस में हमीरपुर पहले और कुल्लू दूसरे स्थान पर रहा।

क्रिकेट के फाइनल में बिलासपुर ने मेजबान हमीरपुर को हराया।
  इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए ओंकार शर्मा ने कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अधिकारी-कर्मचारी ही अपनी बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकते हैं।

इसलिए अधिकारियों-कर्मचारियों को अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए तथा खेलों के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए। इस अवसर पर ओंकार शर्मा ने आयोजन समिति के लिए एक लाख रुपये का प्रावधान करने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि भविष्य में उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए टोकन बजट उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि इन प्रतियोगिताओं का आयोजन सुचारू रूप से किया जा सके।


     प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह, जोगेंद्र वर्मा, बीएम बेदी, संदीप चंदेल और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

6 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

1 week ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

1 week ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 week ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

3 weeks ago