Solan : मतदान कर्मियों की तीसरी रेडमनाईजे़शन आयोजित

आज उपायुक्त कार्यालय सोलन में ज़िला के पांचों निर्वाचन क्षेत्र 50-अर्की, 51-दून, 52-नालागढ़, 53-सोलन (अ.जा), 54-कसौली (अ.जा) के मतदान के दौरान तैनात कर्मियों की तीसरी यादृच्छिकीकरण (रेडमनाईजे़शन) की गई।
इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त 53-सोलन (अ.जा.) व 54-कसौली (अ.जा.) के सामान्य पर्यवेक्षक मिन्हाज आलम, 51-नालागढ़ व 52-दून के सामान्य पर्यवेक्षक के.महेश तथा अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल की उपस्थिति में यादृच्छिकीकरण (रेडमनाईजे़शन) किया गया।
यादृच्छिकीकरण का कार्य ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-district-election/ जिसमें सभी 579 मतदान केन्द्रों के लिए तैनात किए जाने वाले कर्मियों की विधानसभा सभा निर्वाचन क्षेत्रवार छंटनी की गई।
इसके उपरांत, उपायुक्त सोलन की उपस्थिति में मिनी सचिवालय तथा पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन स्थित वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण भी किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के चंद्रकांत शर्मा, बहादुर सिंह, आई.एन.सी के शिवदत्त ठाकुर, सी.पी.आई.एम के अनूप पराशर, निर्वाचन तहसीलदार सोलन राजेश तोमर सहित निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Recent Posts

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

9 hours ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

9 hours ago

Kangra News:कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार…

9 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…

1 day ago

Himachal Pradesh News: जनता के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी नकारा सुक्खू का बजट : जयराम ठाकुर

प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…

1 day ago

Himachal News: नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…

1 day ago