Solan : प्रदेश को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाकर सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाना सरकार का उद्देश्य

मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) ने कहा कि वर्तमान सरकार का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाकर राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाना है। संजय अवस्थी गत सांय अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरली और चिल्लड़ में जन समस्याओं के निवारण के उपरान्त उपस्थित जन समूह को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत सरली में स्थानीय युवक मण्डल द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

उन्होेंने इससे पूर्व ग्राम पंचायत सरली में मां नैना देवी माता मन्दिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने ग्राम पंचायत चिल्लड़ में माता शेरां वाली माता मन्दिर में झण्डा अर्पित किया और सभी के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

संजय अवस्थी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह ठाकुर के संवेदनशील नेतृत्व में राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन अपनाकर प्रदेश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को हरित ऊर्जा से परिपूर्ण राज्य बनाना इस दिशा में अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी से युक्त हिमाचल भविष्य में इस दिशा में देश को राह दिखाएगा।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि युवाओं को उनके घर-द्वार के समीप गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करन के लिए वर्तमान राज्य कृत संकल्प है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए ग्राम स्तर पर योजनाबद्ध प्रयास आरम्भ किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार सभी 68 विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग विद्यालय स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में प्री प्राईमरी स्तर से 12 वीं कक्षा तक बेहतर शिक्षा के साथ-साथ समुचित आऊटडोर एवं इण्डोर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस योजना के कार्यान्वयन पर प्रदेश सरकार 300 करोड़ रुपए व्यय करेगी।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हिमाचल को आत्मनिर्भर एवं खुशहाल बनाने में प्रदेश सरकार को सहयोग प्रदान करें और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ उठाएं।

संजय अवस्थी ने युवाओं से आग्रह किया कि खेल एवं व्यायाम के माध्यम से स्वयं को अनुशासित और ऊर्जावन बनाएं तथा सदैव नशे से दूर रहेें। उन्होंने सरली युवक मण्डल को क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बधाई दी और आशा जताई कि युवक मण्डल भविष्य में और वृहद स्तर पर प्रतियोगिता को आयोजित करेगा। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित भी किया।

मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरली और चिल्लड़ में जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके शीघ्र निवारण के निर्देश दिए।

खण्ड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, जिला कांग्रेस समिति सोलन के सचिव प्यारे लाल, खण्ड कांगेस समिति अर्की महासचिव कमलेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला ठाकुर, ग्राम पंचायत चिल्लड़ के प्रधान मदन, ग्राम पंचायत दिग्गल के प्रधान पवन कुमार, ग्राम पंचायत सरली के प्रधान शंकर लाल, ग्राम पंचायत बड़ोग के प्रधान सुरेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत क्यार कनैता के प्रधान रघुराज पराशर, अन्य पंचायत प्रतिनिधि, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-forest-protection/

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

4 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

4 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 weeks ago