Hamirpur : वन एवं पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य

ग्राम पंचायत बड़ागांव में दिया वन संरक्षण का संदेश

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव में वन विभाग की ओर से वन एवं पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की।इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण, हरी-भरी वादियों और घने जंगलों के कारण हिमाचल प्रदेश की देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान है। इसका संरक्षण करना प्रत्येक हिमाचलवासी का परम कर्तव्य है।इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि हमें विकास के साथ-साथ वनों के संरक्षण और पौधारोपण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। समय के साथ हमारे रहन-सहन और आम दिनचर्या की प्राथमिकताओं में बहुत बड़ा बदलाव आ चुका है।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज हर वर्ष कोई न कोई पौधा अवश्य लगाते थे और उनके द्वारा लगाए गए फलदार पेड़ों से हमें आज भी फल मिल रहे हैं। इसी तरह हमें भी आने वाली पीढ़ियों के लिए फलदार पेड़ लगाने चाहिए तथा इन पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण करना चाहिए।

इस अवसर पर लोक कलाकारों ने भी गीत-संगीत के माध्यम से वन एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया।

इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी संगीता चंदेल, स्थानीय पंचायत प्रधान अनुराधा, उप प्रधान बलराम, धबीरी के प्रधान रवि ढटवालिया, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विपन ढटवालिया, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव अश्वनी शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-earth-hour/

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago