Solan : ग्राम पंचायत चेवा में नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत शिविर आयोजित

ग्राम पंचायत चेवा में गत दिवस नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अन्तर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण मामले विभाग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत चेवा की प्रधान सुमन ने की।

तहसील कल्याण अधिकारी सोलन सुरेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर लोगों को समानता का अधिकार के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में इस कानून के तहत समानता, धर्म, वंश, जाति लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव करना दंडनीय अपराध है।

उन्होंने उपस्थित लोगों को नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वृद्ध, विधवा, दिव्यांग जनों एवं कमजोर वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे वृद्ध जिनकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक है और उनकी देख-रेख व पालन-पोषण का उचित साधन नहीं है तो ऐसे वृद्धजनों को विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन देने का प्रावधान है।

तहसील कल्याण अधिकारी ने लोगों को दिव्यांगता राहत भत्ता योजना, कुष्ठ रोगी पुनर्वास भत्ता योजना, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, दिव्यांग छात्रों को छात्रवृत्ति योजना के बारे में भी अवगत करवाया।   https://www.tatkalsamachar.com/shimla-bridge-road/

शिविर में उप प्रधान संजय कुमार, पंचायत समिति सदस्या किरण देवी, आशा कार्यकर्ता मीना देवी, पंचायत के सभी वार्ड पंच सहित पंचायत निवासी उपस्थित थे।

.0.

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

5 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

5 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

5 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

5 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

6 days ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

6 days ago