Shimla : खड़ामुख-होली सड़क पर 2.50 करोड़ रुपये की लागत से रिकॉर्ड समय में तैयार चौली पुल का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से चंबा जिला के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की खड़ामुख-होली सड़क पर चौली में नवनिर्मित वैली पुल का शुभारंभ किया। इसी वर्ष तीन फरवरी को यहां पुल ढह गया था और इस 190 फुट लंबे नए पुल को लगभग 2.50 करोड़ रुपये की लागत से मात्र डेढ़ माह में निर्मित किया गया है। इससे 10 ग्राम पंचायतों के लगभग 15 हजार लोेगों को लाभ पहुंचेगा।


मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को इस पुल को रिकॉर्ड समयावधि में पूर्ण करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसमें विशेष रुचि दिखाते हुए पुल निर्माण को समयबद्ध पूरा करने में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया।


राज्य में बेहतर सड़क अधोसंरचना पर बल देते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार लोगों को सड़क संपर्क की सर्वोत्तम सुविधा प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्प है ताकि उन्हें अपनी दैनिक गतिविधियों में किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग को सड़कों के रखरखाव और विस्तारीकरण के कार्य को प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की शिमला से मटौर और लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की पठानकोट से मंडी फोरलेन परियोजना पर सैद्धांतिक तौर पर सहमति जताई है। इससे सुविधाजनक यात्रा के साथ ही लोगों केे समय की भी बचत होगी।


इस अवसर पर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी एवं संजय अवस्थी, विधायकगण मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित रहे जबकि पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी एवं उपायुक्त डी.सी. राणा, चंबा से इस कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-deaddiction/

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago