Hamirpur : होटल प्रबंधन संस्थान के प्रशिक्षुओं ने तैयार किए लजीज एवं जायकेदार व्यंजन

‘थीम लंच’ में एडीसी और अन्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रशिक्षुओं ने दिखाया हुनर

आईएचएम हमीरपुर के विद्यार्थियों को अब जेएनयू की ओर से मिलेगी डिग्रियां

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन हमीरपुर के प्रशिक्षुओं ने बुधवार को ‘थीम लंच’ आयोजित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने कई तरह के व्यंजन तैयार किए तथा होटल प्रबंधन से संबंधित अन्य गतिविधियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान हमीरपुर के एडीसी एवं आईएचएम के कार्यकारी प्रधानाचार्य जितेंद्र सांजटा, विशेष अतिथिगण, आईएचएम के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


  इस अवसर पर संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने बताया कि वर्ष 2009 में स्थापित यह स्वायत्त संस्थान केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित है। उत्कृष्ट बुनियादी ढंाचे के साथ यह हिमाचल प्रदेश का एकमात्र संस्थान है।


 पुनीत बंटा ने बताया कि आईएचएम हमीरपुर में पढ़ाए जा रहे होटल मैनेजमेंट में विभिन्न प्रकार के स्नातकोतर पाठ्यक्रमों में डिग्री प्रदान करने के लिए जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और नेशनल काउंसिल फॅार होटल मैनेजमेंट एंड कैटिरिंग टैक्नोलॉजी (एनसीएचएमसीटी) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौता ज्ञापन के बाद अब एनसीएचएमसीटी पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को जेएनयू की ओर से डिग्री प्रदान की जाएगी। यह डिग्री विद्यार्थियों को देश-विदेश में बेहतर अवसर उपलब्ध करवाएगी। पुनीत बंटा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-2024 से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।


 उन्होंने बताया कि पांच सितारा होटलों और अन्य बड़े उद्यमों की पसंद बन चुके आईएचएम हमीरपुर के छात्रों की भर्ती के लिए इस साल भी विभिन्न कंपनियों ने कैंपस प्लेसमैंट के लिए दस्तक दी है। बीएससी होटल प्रबंधन तथा हॉस्पिटेलिटी के अंतिम वर्ष के छात्रों को ओसीएलडी ओबरॉय चंडीगढ, ताज बैंगलूरू, द गोल्डन पाल्मस होटल एंड स्पा बैंगलूरू, कोर्टयार्ड मैरियट हैदराबाद, लीला पैलेस बैंगलूरू, रेडिसन रीजॉर्ट गोवा, सेवन सीज नई दिल्ली, जेपी रेजीडेंसी मनोर, बरमन हॉस्पिटेलिटी टैको वेला इंडिया, बीकानेरवाला नई दिल्ली, मैकडोनाल्डस और अन्य नामी कंपनियों ने नियुक्ति पत्र दिए हैं। विभागाध्यक्ष ने बताया कि संस्थान की प्लेसमेंट का आंकड़ा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 100 प्रतिशत रहा। https://www.tatkalsamachar.com/solan-civil-rights-protection-act/

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago