Solan : मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना के तहत खण्ड स्तरीय सुपोषण कार्यबल की बैठक आयोजित

मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना के अंतर्गत गठित खण्ड स्तरीय सुपोषण कार्यबल की बैठक का आयोजन आज उपमण्डलाधिकारी अर्की केशव राम की अध्यक्षता में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अर्की में किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना का मूल्यांकन समीक्षा व निगरानी बारे विस्तृत चर्चा की गई।
केशव राम ने कहा कि मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना प्रदेश में बच्चों, किशोरियों, गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और पोषण के मानक स्थापित करने में सार्थक सिद्ध हो रही है। इस योजना से कुपोषण को दूर करने के साथ-साथ बच्चों का स्वास्थ्य भी बेहतर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को बाल्यकाल में होने वाली बीमारियों और कुपोषण की समस्या के समाधान के साथ-साथ ज़िला में डायरिया नियंत्रण, निमोनिया नियंत्रण व एनीमिया मुक्त हिमाचल जैसे विशेष अभियान चलाए जा रहे है।https://www.tatkalsamachar.com/mandi-assembly-election-2022-counting-of-votes/ उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत गर्भवती व नवजात शिशुओं में कुपोषण दूर करने के लिए बच्चे के जन्म, प्रसव पूर्व और प्रसव के बाद तीन वर्ष तक देखभाल और स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी प्रदान की जाती है।
उपमण्डलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को बाल सुपोषण योजना के तहत बच्चों को स्थानीय खाद्य पदार्थों तथा संतुलित आहार में प्राथमिकता के आधार सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि योजना को सफल बनाने के लिए आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं भी ली जाएंगी।
बैठक में खण्ड विकास अधिकारी तारा शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी इंदु शर्मा, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग विनय गौतम, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अर्की श्याम लाल वर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी तारा चंद नेगी, पर्यवेक्षक आईसीडीएस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

1 week ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

1 week ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

1 week ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

1 week ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago