धर्मशाला : समाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने शाहपुर में दी आईसोलेशन किट

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने शाहपुर में एसडीएम को 180 तथा बीएमओ को 200 होम आईसोलेशन किटस कोरोना संक्रमितों को घर द्वार तक पहुंचाने के लिए प्रदान की इसके साथ ही लंच में भी होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों का हाल चाल पूछा तथा स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
     सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार तथा प्रशासन मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड रोगियों के उपचार के लिए भी उपयुक्त व्यवस्था की गई है। सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने के लिए पहले दिन से ही सजगता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में टेस्टिंग सुविधा का भी विस्तार किया गया है तथा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ही प्रतिदिन पांच सौ के करीब कोविड टेस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
     उन्होंने कहा कि निर्धन तथा गरीब लोगों की चिंता करते हुए प्रदेश सरकार ने डिपुओं के माध्यम से निशुल्क चावल तथा गेहूं भी उपलब्ध करवाया जा रहा है इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों का पलायन नहीं हो निर्माण कार्यों को भी जारी रखा गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य में आक्सीजन सहित आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं तथा स्वास्थ्य विभाग को भी कोरोना संक्रमितों की उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन में कोरोना संक्रमितों को दवाइयां समय पर पहुंचाना भी आशा वर्क्स के माध्यम से सुनिश्चित किया जा रहा है।
   उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में कोविड से निपटने के लिए कोविड अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में बेड क्षमता में बढ़ोतरी की गई है तथा अब तक जिला में कोविड के लिए एक हजार से भी उपर हो गई है। प्रदेश का सबसे बड़ा कोविड मेकशिफ्ट हास्पीटल परौर में रिकार्ड टाइम में निर्मित करके कोविड रोगियों के लिए समर्पित कर दिया गया है।
         उन्होंने कहा कि सरकार के साथ साथ आम जनमानस की जिम्मेदारी भी है कि कोरोना वायरस को हराने के लिए अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग करने तथा हाथों को बार-बार धोने की आदत डालनी चाहिए इसके अतिरिक्त बाहर तभी निकलें जब जरूरी हो ताकि कोरोना के संक्रमण से बचाव हो सके।
   इस अवसर पर एसडीएम मुरारी, बीएमओ तथा बीडीसी के पूर्व चेयरमैन अश्वनी, बूथ अध्यक्ष राकेश तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक अवश्थी भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago