Smriti Irani : कांग्रेस की झुठी गांरटियों का मॉडल, प्रदेश की जनता को नामंजुर

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सुन्नी में भाजपा प्रत्याशी रवि मेहता के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि धड़ल्ले से जय श्री राम का नारा लगाना है। सिर उठा कर जय श्री राम कहना है तो भारतीय जनता पार्टी को शिमला ग्रामीण विधानसभा में विजय बनाना होगा। कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो चेहरा या तो मम्मी होगी या तो बेटा होगा कांग्रेस के नेता तो केवल अपने परिवारों के लिए काम करते हैं लेकिन प्रदेश की जयराम सरकार ने 70 लाख हिमाचलियों के लिए कार्य किया है। गरीब को अब ईलाज की चिंता नहीं हिमकेयर कार्ड से सभी का ईलाज मुफ्त में किया जा रहा है। केन्द्र में मोदी सरकार की आयुष्मान योजना और हिमाचल में हिमकेयर योजना डबल इंजन का बेहतरीन उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि जयराम जी ने तो सहारा योजना के तहत लाचार लोगों के लिए 3 हजार रूपये की मासिक सहायता दी है। 60 साल से ऊपर के सभी बुजूर्ग लोगों को सामाजिक पंेशन का लाभ दिया है। जोकि कांग्रेस के समय 80 वर्ष के बाद दिया जाता था। उज्जवला योजना और गृहिणी सुविधा योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में गैस कनैक्शन का लाभ दिया गया है। जिससे कि हिमाचल प्रदेश देश में पहला धुंआ मुक्त राज्य बना है। ऊना के हरोली में बल्क ड्रग पार्क का निर्माण शुरू किया जा रहा है। जिससे की प्रदेश में निवेश के साथ-साथ रोजगार का भी सृजन होगा। नालागढ़ में मैडिकल डिवाइस पार्क, ऊना में ट्रिपल आईआईटी, बिलासपुर में एम्स और अटल टनल का निर्माण डबल इंजन सरकार के कारण ही संभव हो पाया है। मोदी और जयराम की डबल इंजन की सरकार ने गरीब के करीब रह कर काम किया है। कोरोना के समय से लेकर आज तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज का वितरण किया जा रहा है जो आज भी जारी है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के 140 करोड़ लोगों को मुफ्त में कोरोना के टिके लगवाये है और लोगों से एक भी पैसा नहीं लिया गया। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पता नहीं है कि शिमला ग्रामीण से रवि मेहता कौन है। अमेठी में राहुल गांधी को भी पता नहीं था कि स्मृति ईरानी कौन है लेकिन अमेठी की जनता ने बता दिया कि स्मृति ईरानी कौन है। वैसे ही शिमला ग्रामीण की जनता भी कांग्रेस प्रत्याशी को बताएगी की रवि मेहता कौन है। https://www.tatkalsamachar.com/bharatiya-janata-party/ कांग्रेस झुठी गांरटियों का मॉडल प्रदेश की जनता को नहीं बेच पाऐगी क्योंकि कांग्रेस के झुठे वादे इस प्रदेश की जनता को पता है। कांग्रेस ने 2012 के चुनावी घोषणा पत्र में बेरोजगारों को 1000 रूपया मासिक भता देने का ऐलान किया था लेकिन सता में आने के बाद भूल गई। #tatkal samachar पिछली बार कांग्रेस ने युवाओं को ठगा था इस बार कांग्रेस महिलाओं को ठगने की तैयारी में है। लेकिन कांग्रेस को यह मालूम नहीं है कि प्रदेश की जनता इस बार कांग्रेस को ठगने वाली है।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

5 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago