Himachal Election : कांग्रेस की गांरटियाँ झूठ का पुलिंदा:- मोहित सूद

कांग्रेस ने पूर्व में झूठ गुमराह करके हासिल की सत्ता अब जनता नहीं करती विश्वास

               भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी मोहित सूद ने प्रैस को जारी एक बयान में बताया कि कांग्रेस आए दिन बड़े-बड़े वादे कर रही है और अपने पिछले वादों को बिना निभाए  भुल भी चुकी है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने वादा किया था की सभी वर्गाें को सामाजिक सुरक्षा, न्याय और सम्मानजनक जीवन जीने के अवसर प्रदान किए जांएगे। 2012-2017 तक इसमें कोई कार्य नहीं हुआ था। वहीं भाजपा सरकार ने सामाजिक सुरक्षा में सबसे ज्यादा काम किया है। कांग्रेस ने 2012 में यह गारंटी दी थी की अगले पांच वर्षाें में राज्य में सिंचित क्षेत्र को बढ़ाकर कम से कम टोटल क्षेत्र का 40 प्रतिशत किया जाएगा। बड़ी ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि 2012-13 में सिंचाई भूमि जो 114 हजार हेक्टेयर थी वो 2017-18 घटकर 110 हजार हेक्टेयर ही रह गई और कांग्रेस ने स्वच्छ और पारदर्शी सरकार का वादा किया था लेकिन इसी दौरान ही स्कूटर में सेब ढोऐ जा रहे थे। 

                2012 में कांग्रेस कह रही थी की छात्रों को उच्च और तकनीकी शिक्षा के लिए लोन दिया जाएगा। लोन तेा दूर की बात है कांग्रेस काल में ही 250 करोड़ का छात्रवृति घोटाला हुआ। इसी प्रकार कांग्रेस ने बेरोजगारी भता देने कि बात की न बेरोजगारी भता दिया न ही रोजगार दे पाई। 2012 में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि कौशल विकास प्रधिकरण स्थापित करेगी और अगले पांच साल में पांच लाख नौकरियां देगी। पंरतु कांग्रेस स्पष्ट करे कि कितने लोगों को रोजगार दिया गया है।

                 इसके विपरीत हम स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लेकर आए हैं कांग्रेस केवल वादों तक सिमटी रही और भाजपा ने प्रदेश भर में निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और निशुल्क दवाईयाँ मरीजों को उपलब्ध करवाई। भारतीय जनता पार्टी हिमकेयर और आयुष्मान जैसी क्रांतिकारी योजनाएं लेकर आई जिसने प्रदेश और देश में स्वास्थ्य सेवाओं, नागरिक सुविधाओं को एक नई ऊँचाई तक पहंुचाया।

                कांग्रेस ने वादा किया था कि नई औद्योगिक नीति का निर्माण करेगी परंतु यह वादा भी पुरा नहीं हुआ परंतु हमारी सरकार ने इस दिशा में तेजी से कार्य करते हुए बल्क ड्रग पार्क, मैडिकल डिवाइस पार्क के जरिए 50 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रदेश में लाया जिससे 20 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष और 10 हजार से अधिक युवाओं को परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। कांग्रेस 10 गांरटियां दे रही है कांग्रेस क्या यह स्पष्ट कर सकती है कि इन गारटियों को पूरा करने के लिए 60 हजार करोड़ रूपये कहां से आयेंगे या यह भी झूठ गुमराह करने की नीति है।। 

                  उन्होंने बताया कि कांग्रेस महिलाओं को प्रतिमाह 1500 मानदेय देने का वादा कर रही है इस योजना के तहत सालाना 3306 करोड़ रूपये एवं पांच साल में 16530 करोड़ रूपये खर्चा आएगा। कांग्रेस के नेता यह बताएं कि आखिर इस योजना के लिए बजट कंहा से आएगा या इंतजाम होगा इनके अपने बड़े नेता भी इस योजना के बारे में और इसके बजट के बारे में अनभिज्ञ है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस केवल हवाई गांरटियां दे सकती है और उन गांरटियों को पूर्ण करने के लिए न उनके पास विजन है न संसाधन है। यह केवल हिमाचल कि भोली-भाली जनता को ठगने मात्र का प्रपंच है जैसे राजस्थान छत्तीसगढ़ में हुआ  परंतु हिमाचल की जनता इनकी गांरटियों का सच जान चुकी है और इस बार वह कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है और भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत सरकार के लिए प्रतिबद्ध है।
backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

5 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago