Categories: Blog

सिरमौर : महिला शक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ,

जिला सिरमौर के नाहन स्थित मॉल रोड पर मुख्य डाकघर के परिसर में आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से स्थापित किए गए महिला शक्ति केंद्र का अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी तोमर ने  शुभारंभ किया।
सोनाक्षी तोमर ने बताया कि महिला शक्ति केंद्र में जिला सिरमौर के विभिन्न स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचने के लिए एक प्लेटफार्म दिया जाएगा जहां महिलाओं द्वारा बनाई गई उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया है।


उन्होंने बताया कि महिला शक्ति केंद्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व डाक विभाग के सहयोग से स्थापित किया गया है जिसके लिए उन्होंने डाक विभाग के अधिकारियों का मुख्य डाकघर में महिला शक्ति केंद्र के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।


उन्होंने बताया कि ऐसे प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध हो सके। उन्होंने बताया कि महिला शक्ति केंद्र में चीड़ के पतियों से निर्मित वस्तुएं, बांस से निर्मित वस्तुएं, जूस, स्क्वैश, जैम, आचार, शैंपू, साबुन व स्वेटर खरीदारी के लिए उपलब्ध होंगे।

Recent Posts

Mandi News:सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित

जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु”…

8 hours ago

Bilaspur News:कहलूर लोकोत्सव-2026 का हुआ भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव शुरू हुआ। उपायुक्त…

9 hours ago

Kinnaur News:शिपकिला में ‌‌ सीमा पार व्यापार जून 1, 2026 से आरंभ होगा

डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त…

9 hours ago

Hamirpur News:विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

9 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

17 hours ago