Categories: Blog

बिलासपुर : उपायुक्त पंकज राय ने स्वर्णिम रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव पर आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में उपायुक्त पंकज राय ने स्वच्छता पर घुमारवीं, सदर, श्री नैना देवी जी और झण्डूता के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ हिमाचल स्वस्थ हिमाचल के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वच्छता शपथ दिलाई।
इसके उपरांत उपायुक्त परिसर से ही पंकज राय ने स्वर्णिम रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

tatkal samachar Bilaspur: Deputy Commissioner Pankaj Rai flagged off the Golden Rath Yatra

यह रथ यात्रा जिला के सभी विकास खण्डों में निकाली जाएगी तथा इसमें 100 दिनों तक स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक दिन स्वच्छता जागृति यात्रा निकाली जाएगी।
इस यात्रा के दौरान सार्वजनिक स्थलों की सफाई के लिए गांवों में श्रमदान, सोक पिट का निर्माण, कंपोस्ट पिट, प्लास्टिक कचरा संग्रहण और घर-घर जाकर कचरा संग्रहण किया जाएगा।
इस अवसर पर एडीसी तोरुल रवीश, एसडीएम सदर योगराज धीमान, पीओ डीआरडीए राजेन्द्र गौतम, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago