Sirmour News : विक्रमादित्य सिंह ने किया 1.50 करोड़ की लागत से दनोई पुल का उदघाटन

रिकार्ड समय में बैली ब्रिज बनाने पर अधिकारियों की प्रशंसा की  

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को अपने प्रवास के दौरान रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ददाहू-संगड़ाह-हरिपुरधार को जोड़ने वाले दनोई बैली ब्रिज का लोकार्पण किया। इस पुल का निर्माण लगभग 1.50 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।


लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि रेणुका जी क्षेत्र में सड़कों और पुलों के रूके हुये कार्यों में गति लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत 50 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों तथा नाबार्ड में 20 करोड़ रुपये के सड़कें के कार्य जल्द शुरू किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार से सझौता नहीं किया जाएगा, गलती करने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले अधिकारियों की पीठ थपथपाई जायेगी।


उन्होंने कहा कि रेणुका क्षेत्र में चल रहे सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी कार्य में विलंब न हो इस बात का ध्यान रखा जाये। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों के कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।


लोक निर्माण मंत्री ने दनोइ पुल का जिक्र करते हुए कहा कि 24 अप्रैल की रात्रि ओवरलोडिंग के कारण बैली ब्रिज टूट गया था https://www.tatkalsamachar.com/bjp-congress-shimla/ जिसे विभाग ने रिकॉर्ड समय में एक माह के भीतर पूरा किया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विभाग के अधिकारियों की प्रशंसा भी की।  


उन्होंने कहा कि पुल के टूटने के 6 दिन बाद 30 अप्रैल को प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर जोगर खडड से 600 मीटर वैकल्पिक मार्ग तैयार कर यातायात बहाल कर दिया था और सरकार ने एक माह के भीतर पुल बनाने के आदेश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये।


उन्होंने कहा कि 110 फुट स्पैन वाला यह पुल 25 टन तक का भार उठा सकता है जिसे विभाग के एक्सपर्ट की देखरेख में तैयार किया गया है।


रेणुका के विधायक विनय कुमार, पूर्व विधायक अजय बहादुर सिंह, पूर्व विधायक किरणेश जंग, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान व अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago