Blog

Sirmour News : प्रेस रिलीज 28 सितंबर 2025 पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर |

सिरमौर के दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, विभिन्न लोगों से मिलकर जाना हाल-चाल सुनी शिकायतें

नेस्ट जैनरेशन जीएसटी देशवासियों को सरकार का सबसे बड़ा तोहफा: जयराम ठाकुर

मोदी सरकार टैक्स घटा रही है तो सुक्खू सरकार टैक्स बढ़ाकर जनविरोधी कार्य कर रही

जिन वस्तुओं का यूपीए सरकार 30% टैक्स लेती थी आज ज्यादातर 5% के दायरे में हैं

सिरमौर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। अपनी यात्रा के दौरान वह सर्वप्रथम माता माँ भंगायणी देवी दरबार  पहुंचे और यहां नवरात्र में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। श्री रेणुका विधानसभा क्षेत्र के चौरास में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लोकप्रिय “मन की बात कार्यक्रम” को सुना और स्थानीय लोगों से मिले। इसके बाद वह अपनी सिरमौर प्रवास के दौरान श्री रेणुका जी और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिले। उन्होंने नौहराधार और राजगढ़ में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारों से जुड़ी संगोष्ठी को संबोधित किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी देशवासियों को किसी भी सरकार द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बड़ा तोहफा है। इस जीएसटी के लागू होने के बाद से सामान्य से चार पहिया वाहन की खरीद पर भी 50 हजार रुपए से अधिक की बचत हो रही है। मोटरसाइकिल खरीदने पर भी कम से कम 10 हजार रुपए लोगों के बच रहे हैं। कैंसर, थैलेसीमिया जैसी जानलेवा बीमारियों में प्रमुखता से इस्तेमाल होने वाली 31 दवाओं  जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है। घरेलू जरूरतों में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट 5% या फिर जीरो प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आए हैं। जीएसटी के साथ ही मोदी सरकार ने आयकर की सीमा को बढ़ाकर 12 लाख 75 कर दिया है। इन दोनों सुधारो से ही देशवासियों को हर साल ढाई लाख करोड रुपए की बचत होगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार में जो देश और प्रदेश के लोगों को जिन वस्तुओं  पर 30% टैक्स देना पड़ता था वह वस्तुएं आज 5% टैक्स के दायरे में आ रही हैं। यूपीए के कार्यकाल में पेंट, डिटर्जेंट, शैंपू,कॉफी, टूथपेस्ट, मिनरल वाटर, कॉस्मेटिक जैसे सामानों पर 30% का टैक्स लगाया जाता था लेकिन नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी में इन पर 5% टैक्स ही लग रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की सुक्खू सरकार जन विरोधी सरकार है। मोदी सरकार ने सीमेंट पर 10% जीएसटी कम की जिससे प्रदेशवासियों को प्रतिबोरी सीमेंट में 40 रुपए की राहत मिल सके, परंतु सुक्खू सरकार ने रातों-रात एडिशनल गुड्स टैक्स में 5 रुपए बढ़ा दिए। इसके पहले भी सरकार द्वारा सीमेंट पर 4 रुपए एजीटी बढ़ाया जा चुका है। इसी तरह सत्ता में आने के बाद से सुक्खू सरकार ने डीजल के दामों में भी 6.5 रूपए की वृद्धि करके प्रदेशवासियों को महंगाई का झटका दे चुकी है। यह सरकार हर लिहाज से प्रदेश विरोधी और अपने मित्रों के हितैषी के रूप में काम कर रही है।

नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी से पूरे देश के लोग खुश हैं सिर्फ कांग्रेस के नेता दु:खी हैं। क्योंकि इन्होंने देश पर खूब टैक्स और सैस लादकर देशवासियों को निचोड़ा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से अनुच्छेद 370 समाप्त कर ‘ एक देश, एक प्रधान और एक निशान’ का सपना साकार किया। उसी तरह जीएसटी लागू कर एक राष्ट्र और एक कर की सुविधा पूरे देश को प्रदान की। मोदी सरकार देशवासियों को सरल कर प्रणाली और सस्ती वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है लेकिन देश के जिन-जिन प्रदेशों में भी कांग्रेस की सरकार है वहां पर कोई न कोई अतिरिक्त टैक्स लगाकर महंगाई बढ़ाई जा रही है और लोगों को परेशान कियाजा रहा है। सभी कार्यक्रमों में उनके साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, श्री रेणुका जी भाजपा प्रत्याशी रहे नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस की नाकामियों से त्रस्त कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

जयराम ठाकुर ने श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की नाकामियों से त्रस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाया। सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और भारतीय जनता पार्टी के जनहितकार्य योजनाओं का समर्थन करते हुए पार्टी में आस्था जताई। ठाकुर ने सभी नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक बलदेव तोमर,

श्री रेणुका जी के चौरास गांव के आपदा प्रभावितों से मिले

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौरास गांव में आज स्थानीय लोगों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएँ सुनी। हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण यह गाँव धँसने की स्थिति में आ गया है, जिसके चलते कई परिवारों को अपने घर छोड़कर अन्य स्थानों पर शरण लेनी पड़ रही है।ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।गत दिनों भारी बारिश और भूस्खलन के कारण गाँव की निवासी स्व. शीला देवी जी के आकस्मिक निधन की ख़बर अत्यंत दुखद है। आज उनके परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

सिरमौर में सुनी मन की बात, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने का किया आह्वान

जयराम ठाकुर ने  सिरमौर ज़िला के हरिपुरधार में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर खादी वस्त्र ख़रीदने का आह्वान किया। साथ ही वोकल   फॉर लोकल अभियान के अंतर्गत आगामी त्योहारों पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और ख़रीदने के लिए भी प्रेरित किया। जयराम ठाकुर ने सभी प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़कर स्वदेशी अपनाने और व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मज़बूती देने का आह्वान किया।

Vijay Sood

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

9 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago