Blog

Mandi News : गांधी जयंती पर मंडी शहर में निकलेगी प्रभात फेरी |

गांधी जयंती पर मंडी शहर में निकलेगी प्रभात फेरी

मंडी, 26 सितम्बर। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर को मंडी शहर में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रभात फेरी सुबह 6 बजे सेरी मंच से आरंभ होगी। यह प्रभात फेरी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या, बालकरूपी मंदिर, चौबाटा बाजार, भगवाहन मोहल्ला, सनातन धर्म सभा और पोस्ट ऑफिस से होकर पुनः सेरी मंच पहुंचेगी। इसके उपरांत संकन गार्डन कॉम्प्लेक्स की परिक्रमा करते हुए गांधी चौक पर संपन्न होगी, जहां  राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रभात फेरी में गणमान्य व्यक्ति,  राजनीतिक दलों के नेता, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी भाग लेंगे। https://tatkalsamachar.com/chamba-news-startup-scheme/सभी प्रतिभागी शहर की परिक्रमा करते हुए भजन गायन करेंगे। प्रभात फेरी के उपरांत गांधी भवन में सर्वधर्म प्रार्थना और कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा।

उपायुक्त ने नगर निगम को गांधी चौक के आसपास सफाई व्यवस्था और सजावट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, वहीं पुलिस प्रशासन को प्रभात फेरी के दौरान आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर  राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करें।

Vijay Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago