Sirmaur: Deputy Commissioner flagged off the campaign vehicle related to Corona Vaccine
5 दिन जिला के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक करेगा प्रचार वाहन
उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज उपायुक्त कार्यालय से कोरोना वैक्सीन सम्बंधी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत प्रचार वाहन पांच दिन जिला के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके लोगों को कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूक करेगा और उनकी शंकाओं और मिथयों को दूर करने की कोशिश करेगा। इस दौरान जिला में 2 स्थानों पर वैक्सीनेशन कैम्प भी लगाए जाएंगे और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों में जागरूकता फैलाई जाएगी।
यह वाहन आज नाहन में उपायुक्त कार्यालय से रवाना होकर बस स्टैंड, गोबिंदगढ़ मोहल्ला, मोगीनन्द, काला अम्ब, त्रिलोकपुर से होते हुए सुकेती, बिक्रमबाग और खजुरना पुल से होते हुए वापस नाहन पहुंचेगा। इसी प्रकार, 21 जुलाई को यह प्रचार वाहन नाहन से शम्भूवाला, कोलर, धौलाकुआं, माजरा, मिश्रवाला, पांवटा साहिब, रामपुरघाट, तारूवाला, बद्रीपुर, टोका नगला, पडदूनी, रामपुर भारापुर, धौलाकुआं से होते हुए वापस नाहन पहुंचेगा।
उपायुक्त ने बताया कि 22 जुलाई को यह वाहन नाहन से जमटा, ददाहू, बिरला, पंजाहल, जमटा होते हुए वापस नाहन आएगा। इसी प्रकार, 23 जुलाई को प्रचार वाहन नाहन से बनेठी, निहोग, सराहां, बागथन, बनेठी से वापस नाहन पहुंचेगा। पांचवे दिन यानी 24 जुलाई को यह वाहन नाहन से जरजा, सुरला, कोलांवालाभूड़, पालियों, बर्मा पापडी, अंधेरी, खैरी, मोगीनन्द से होते हुए वापस नाहन आएगा।
उपायुक्त ने कहा कि जितना जरूरी वैक्सीन लगवाना है उतना ही जरुरी कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करना है तभी कोरोना की संभावित तीसरी लहर को आने से रोका जा सकता है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…