Bilaspur: Target set for planting 2 lakh 64 thousand 732 saplings in forest area - Rajinder Garg
पेड़ों की महता को समझे और ज्यादा से ज्यादा लगाएं पेड़
72वें जिला स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आंवला का पौधा रोपित कर अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2021-22 में बिलासपुर वन मंडल क्षेत्र के 452.256 हेक्टेयर में 2 लाख 64 हजार 732 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसमें लगभग 1 लाख 85 हजार 532 स्मॉल और 79 हजार 200 टाल प्लांट लगाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी पंचायतों के बार्ड मेम्बर को भी 51-51 पौधे रोपित करने के लिये दिये जा रहे है जिसमें रीठा, जामुन, आंवला, भेड़ा, अर्जुन और खैर आदि का पौधारोपण किया जा रहा है। ये सभी पौधे वन भूमि, शामलात भूमि या निजि भूमि में लगाये जायेंगे।
पिछले 3 वर्षों में 2 लाख 81 हजार 335 पौधे किए गए रोपित
उन्होंने बताया कि बिलासपुर वन मंडल का कुल क्षेत्र 34308.88 हैक्टर है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों में वन मंडल बिलासपुर के तहत 638.11 हैक्टर में वन क्षेत्र में 2 लाख 81 हजार 335 पौधे रोपित किये गए हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कुल जनसंख्या का लगभग 90 प्रतिशत भाग ग्रामीण क्षेत्र में निवास करता है जो कि अपनी रोजमर्रा की आवश्यकता के लिए किसी ना किसी प्रकार से वनो पर ही निर्भर करता है और इसके अतिरिक्त इस प्रकार पशुओं की अधिकांश संख्या खुले तौर पर जंगलों में ही चराई करती है। वन महोत्सव हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इसलिए वनो की महत्ता समझे, वनो और वन्य प्राणियों के संरक्षण एवं वनो के विकास के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा सर्वे कर यह सुनिश्चित किया जा रहा कि जो भी पेड़ लगाए जा रहे है उनमें से कितने जीवित है और उन्हें किस प्रकार सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम भोजन के बिना जीवित रह सकते है परंतु सांस के बिना हम नहीं रह सकते। इसलिए स्वयं प्रेरणा से पेड़ों की महता समझते हुए पेड़ लगाए ताकि हमें स्वच्छ हवा और जल मिले।
उन्होंने कहा कि पेड़ों को अपने बच्चों की तरह पाले और उन्हें खाद-पानी डालने के साथ उनकी देखभाल करते रहे। जिला में जल भण्डारण योजना के तहत 10 लाख लीटर से अधिक श्रमता वाले 7 तालाब बनाए जा रहे है जिसपर लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे है।
उन्होंने सभी लोगों से आहवान किया कि पेड़ों की महता को समझते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और इस यज्ञ में अपनी भूमिका निभाते हुए इस कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाएं।
इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी बिलासपुर अवनी राय भूषण द्वारा मुख्यातिथि को शाॅल और टोपी भेंट कर सम्मानित करते हुए विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा की। इस मौके पर आए सभी लोगों का धन्यवाद एसीएफ बिलासपुर प्रदीप कुमार ने किया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मण्डलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, पूर्व मण्डलाध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा कमलेश ठाकुर, नगर परिषद घुमारवीं की अध्यक्षा रीता शर्मा, ग्राम पंचायत लोहारवीं की प्रधान आशा ठाकुर, वन मण्डलाधिकारी बिलासपुर अवनी राय भूषण, एसीएफ प्रदीप कुमार, वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित बीडीसी निशा तथा विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…