Sirmour News : सिरमौर जिला में नुकसान का आंकड़ा 277 करोड़ पार – सुमित खिमटा

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण #Damage to public and private properties का आंकड़ा 277.82 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। उन्होंने पिछले कई दिनों से जिला में लगातार बारिश होने के कारण जिला में नुकसान बढ़ता ही जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में 24 जून से 24 जुलाई 2023 के बीच हुई भारी वर्षा से 277.82 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है। सबसे अधिक नुकसान सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति ढांचे के साथ कृषि क्षेत्र का हुआ है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला में लोक निर्माण विभाग के स्टेट रोड्स का नुकसान 117.83 करोड़ आंका गया है जबकि राष्ट्रीय उच्च मार्ग की सड़कों का नुकसान 3.94 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

सुमित खिमटा ने कहा कि जिला में पेयजल योजनाओं के ढांचे को भी लगातार भारी नुकसान पहुंचा है। जिला में 102 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पेयजल योजनाओं का आंका गया है। जिला में बिजली आपूर्ति के ढांचे को भी बहुत नुकसान हुआ हैं, जिसमें 9.05 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान बिजली क्षेत्र में आंका गय

उपायुक्त ने बताया कि जिला में कृषि विभाग को 29.33 करोड़ से अधिक, उद्यान विभाग को 1.36 करोड़ रुपये, पशुपालन विभाग को 47.70 लाख रुपये, स्वास्थ्य विभाग को 37.52 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। जिला में 7.72 करोड़ रुपये सामुदायिक संपत्तियों का नुकसान हुआ है। इसी प्रकार जिला में शिक्षा विभाग को करीब 3.16 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है।

  जिला में सात लोगों के पक्का मकान क्षतिग्रस्त होने से 21.50 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इसी प्रकार 16 लोगों के कच्चे मकान गिरने की सूचना हैं जिन्हें 8.29 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट है। जिला में 69 लोगों के मकानों को आंशिक नुकसान की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसका नुकसान 1.33 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

  उन्होंने बताया कि जिला में 3 दुकानों को नुकसान होने की सूचना मिली है जिन्हें 17.50 लाख https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-newshigh-respect-for-the-martyrs/ रुपये का नुकसान होने की सूचना है। जिला में 89 गऊशालाओं को करीब 14.89 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है तथा पशुधन का नुकसान 3.61 लाख रुपये का आंका गया है।

सुमित खिमटा ने कहा कि भारी बरसात के कारण जिला में 10 लोगों की मृत्यु तथा 14 लोगों https://youtu.be/iF450USdL2E के घायल होने की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त हुई है। जिला में अभी तक 1.63 लाख रुपये की धनराशि अंतरिम राहत के रूप में प्रभावित परिवारों को उपलब्ध करवाई गई है

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और सम्बन्धित विभाग जिला में #Heavy rain के कारण लगातार हो रहे नुकसान पर नजर बनाये हुए हैं। बारिश के कारण बंद पड़ी सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति को बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं।  

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago