सिरमौर : 18 से 44 आयु वर्ग के लोग कोरोना टीकाकरण के लिए 29 मई को करें स्लॉट बुकिंग

नाहन में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण 31 मई को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक लोगों को 29 मई को दोपहर 2ः30 बजे से 3 बजे के बीच कोविन पोर्टल पर या आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण करने के बाद अपना स्लॉट बुक करना होगा।इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि 29 मई को दोपहर 2ः25 बजे कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर लॉग इन कर लें और स्लॉट खुलने

की प्रतीक्षा करें। जैसे ही स्लॉट खुले, अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर स्लॉट बुकिंग कर कन्फर्म करें। बिना स्लॉट बुकिंग के टीकाकरण नही किया जाएगा। डॉ पराशर ने बताया कि 31 मई को धगेडा स्वास्थ्य खंड के तहत डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, हेल्थ सब सेंटर काला अम्ब और प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र जमटा में टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार, राजपुरा स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा, प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन तथा प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र कमरउ में कोरोना टीका लगाया जाएगा।उन्होंने बताया कि पच्छाद स्वास्थ्य खण्ड के तहत सिविल अस्पताल राजगढ़, सिविल अस्पताल सराहां, प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र धामला और प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र नारग में टीकाकरण किया जाएगा। संगड़ाह स्वास्थ्य खंड के तहत प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र गत्ताधार और प्रारंभिक स्वास्थ्य केंद्र चाड़ना तथा शिलाई स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल शिलाई में टीकाकरण किया जाएगा।

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

14 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

14 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

14 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

18 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

21 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

21 hours ago