Categories: Blog

सिरमौर : आगामी ग्राम सभा में जिला के सभी पंचायतों को स्वच्छ बनाने प्रस्ताव करें पारित- सोनाक्षी सिंह तोमर,

 जिला सिरमौर में 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ग्राम सभा में सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य योजना तैयार कर  पारित करना सुनिश्चित करें।
यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आजादी  के अमृत महोत्सव के तहत सेवा सप्ताह के मध्यनजर जिला के सभी 259 पंचायत प्रधानों तथा ग्राम विकास अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए


उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 15 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2021 तक स्वछचता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रतिदिन 2 घंटे स्वच्छता के लिए लोगों को श्रमदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2021 को आयोजित होने वाले ग्राम सभा में सोकते गड्ढे बनाने के लिए शैल्फ तैयार करें।


   उन्होंने पंचायतों के सभी स्वयं सहायता समूह से अपील करते हुए कहा कि वह घर-घर जाकर गीला तथा सूखा कूड़े को अलग-अलग करने के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि स्वच्छ भारत मिशन द्वितीय के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के साथ सभी ग्रामों को 31 दिसम्बर 2021 तक खुले में शौच मुक्त प्लस करना है।


   उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा इधर उधर न फैके इसके लिए लोगों जागरुक करें।

उन्होंने बताया कि सभी पंचायत घर, सार्वजनिक स्थान, बस स्टैंड, स्कूल व बाजार में स्वच्छता जागरुकता बारे नारा लेखन सुनिश्चित करें। नारा लेखन के  अंतर्गत तीन विजेताओं पचायतों को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को कहा कि 2 अक्टूबर के बाद को एकत्रित किए गए कूड़े को कबाड़ी उनको देना सुनिश्चित करें जिसके लिए विशेष कार्य योजना ग्राम सभा में तैयार करें। इसके अतिरिक्त जिन गांव में 100 से अधिक घर हो वहां पर सार्वजनिक शौचालय बनाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पीओ डीआरडीए कल्याणी गुप्ता व जिला पंचायत अधिकारी अंकित डोगरा भी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago