Categories: Blog

शिमला : बस आपरेटर संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा-परिवहन मंत्री


प्रदेश निजी बस आपरेटर संघ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष राजेश पराशर के नेतृत्व में आज शिमला में परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह से भेंट की।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने परिवहन मंत्री को अपनी विभिन्न मांगांे से अवगत करवाया।


परिवहन मंत्री ने निजी बस आपरेटर संघ को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
 उन्होंने अधिकारियों को संघ की मांगों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
 बैठक में निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप और अतिरिक्त आयुक्त एवं सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण घनश्याम चंद भी उपस्थित थे।

एसोचैम की राज्य विकास परिषद के अध्यक्ष ने उद्योग मंत्री से भेंट की
भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मण्डल (एसोचैम) की हिमाचल प्रदेश राज्य विकास परिषद के अध्यक्ष जितेन्द्र सोढ­­़ी ने आज शिमला मंे उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह से भेंट की।


tatkalsamacharShimla: Demands of Bus Operators Association will be considered sympathetically – Transport Minister


इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश मंे औद्योगिकरण को विशेष बढ़ावा देेते हुए निवेश के लिए नए द्वार खोले है। राज्य तथा केन्द्र सरकार की येाजनाओं के क्रियान्वन से प्रदेश में स्वरोजगार के अवसरों मंे बढ़ोतरी हुई है। इज आॅफ डूंइग बिजनेज में प्रदेश को देश भर में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है तथा सुधारों के संदर्भ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रणी राज्य बना है।


उद्योग मंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से एसोचैम को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
जितेन्द्र सोढ़ी ने एसोचैम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि एसोचैम राज्य विकास परिषद प्रदेश के युवाओं के उद्यमिता विकास के लिए उद्यमिता एवं नवाचार केन्द्र खोलने के लिए प्रयासरत है।

इस केन्द्र के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण
Shimla: Demands of Bus Operators Association will be considered sympathetically – Transport Minister प्रदान किया जाएगा साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के विभिन्न अवसर प्रदान किए जाएंगे। राज्य विकास परिषद  शीघ्र ही प्रदेश मंे रोजगार मेलांे का आयोजन करेगी तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, एसोचैम के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव महाजन, वरिष्ठ सदस्य गगन कपूर और राज्य समन्वयक सुश्री काजल गुप्ता उपस्थित थी।

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago