Sirmaur : पुरूवाला स्कूल के टेलिकाॅम विषय के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पुरूवाला के टेलिकाॅम विषय के 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज गुरूवार को पुलिस लाईन नाहन में वायरलैस प्रणाली सम्बन्धी जानकारी हासिल की। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित वायरलैस उपकरणों तथा इनके संचालन एवं रखरखाव की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। सब-इंस्पेक्टर पुलिस विजय सिंह ने वायरलैस काॅम्यूनिकेशन प्रणाली पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
रा.व.मा.पा. पुरूवाला के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त तथा व्यवसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-union-minister-anurag/ ताकि शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत विद्यार्थियों को समुचित रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया कि सामान्य पाठयक्रम के साथ-साथ विद्यार्थियों में गुणात्मक शिक्षा के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी समय-समय पर किया जाता है।
विद्यालय की टेलिकाॅम टेªनर पुनीता शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को ‘‘आॅन जाॅब ट्रेनिंग’’ के साथ-साथ सम्बन्धित विषय पर उद्योगों का भ्रमण भी करवाया जाता है जिससे विद्यार्थियों का बौधिक विकास होने के साथ ही उन्हें आधुनिक तकनीक की जानकारी भी मिलती है।
उन्होंने बताया कि इस कड़ी में 20 जनवरी को नियो काॅम्यूनिकेशन नाहन में जबकि 21 जनवरी को आईटीआई नाहन में भी औद्योगिक भ्रमण करवाकर विद्यार्थियों का बौधिक एवं शैक्षणिक स्तर बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक चमेल चैधरी व सुरेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago