Hamirpur : जाहू और बाहनवीं में विद्यार्थियों को दिए करियर संबंधी टिप्स

 बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहू और बाहनवीं में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत करियर परामर्श एवं मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित कीं।
    इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम चौधरी ने कहा कि वैश्वीकरण ने आज लडक़े व लड़कियों दोनों के लिए अपार अवसरों के द्वार खोलने के साथ-साथ पारस्परिक प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा दिया है। ऐसी परिस्थितियों में यह परम आवश्यक हो जाता है कि विद्यार्थी को अपनी अभिरुचियों और क्षमताओं का आकलन करने के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का सही तरीके से चयन करने का उपयुक्त ज्ञान भी हो। https://www.tatkalsamachar.com/sirmaur-puruwala-school/ बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि करियर परामर्श एवं मार्गदर्शन कार्यशालाओं के आयोजन का वास्तविक उद्देश्य भी यही है। उन्होंने कहा कि इन कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जा रहा है, जिससे वे अपने बेहतर भविष्य के निर्माण में अपनी क्षमताओं के अनुसार सही क्षेत्र के चयन में दक्ष होंगे।
    कार्यशालाओं के दौरान मनोविज्ञानी शीतल वर्मा ने छात्र-छात्राओं को अपनी अभिरुचियों, योग्यताओं, सामथ्र्य एवं क्षमताओं के आकलन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
    इस अवसर पर सर्कल सुपरवाइजर जाहू अभिषेक ठाकुर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष कुमारी, सावित्री देवी और प्रमिला देवी भी उपस्थित थीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहू और बाहनवीं के प्रधानाचार्य ने कार्यशाला के आयोजन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी का धन्यवाद किया।

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago