Sirmaur News: *सिरमौर में वर्तमान में बरसात के दौरान 16.55 करोड़ का नुकसान-सुमित खिमटा*

 उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज गुरूवार को नाहन में वर्षा ऋतु के दृष्टिगत जिला अधिकारियों के साथ सड़क, पेयजल, बिजली व अन्य आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को आदेश दिए कि पिछले मौनसून के अनुभव को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग मुस्तैदी के साथ कार्य करना सुनिश्चित बनायें।

उपायुक्त ने सभी विभागों से बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट नियमित रूप से जिला आपदा प्रबंधन शाखा को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित संभावित आपदा और नुकसान पर नजर बनाये रखे ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

*सिरमौर में बरसात के दौरान सड़कों को 10 करोड़ का नुकसान*

उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में वर्तमान बरसात के सीजन में अभी तक 16.55 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है https://tatkalsamachar.com/dharamshala-news-plastic-adc/ जिसमें जल शक्ति विभाग 3.87 करोड़, सड़कों को लगभग 10 करोड़, बिजली 2.38 करोड़ तथा निजी संपति  को 1.60 लाख का नुकसान शामिल है।

जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बैठक का संचालन किया।

उपायुक्त ने बैठक में नाहन, पांवटा, राजगढ़, शिलाई, संगड़ाह आदि क्षेत्र के एसडीएम के साथ वीसी के माध्यम से नुकसान सम्बन्धी चर्चा की।

 *उपस्थित रहे*

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए अभिषेक मित्तल, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा अजीत चौहान, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण अरविन्द शर्मा, https://youtu.be/Ko-wSBaFNF8?si=57UliK5TxpZBG5Ho जल शक्ति के अधिशासी अभियंता जगबीर वर्मा, आदेशक होमगार्ड टी.आर शर्मा, तहसीलदार नाहन उपेन्द्र कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago