Sirmaur News: *आंगनवाड़ी केन्द्रों में पहुंचने वाले राशन का नियमित सैंपल लिया जाये -सुमित खिमटा*

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने खाद्य एव आपूर्ति विभाग और बाल विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के आंगनवाड़ी केंद्रों में सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटित किये जा रहे राशन की गुणवत्ता की जांच के लिए राशन की नियमित सैंपलिंग की जाये। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में 1462 आंगनवाड़ी केन्द्रों में शिशुओं, गर्भधात्री माताओं और अन्य पात्र लोगों को पोषाहार वितरित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत केन्द्रों में पहुंच रहे राशन की गुणवत्ता की जांच जरूरी है।

    उपायुक्त सुमित खिमटा नाहन में समन्वित बाल विकास योजना की जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

*सिरमौर जिला में 40286 पात्र लाभार्थियों को पोषाहार उपलब्ध*

  उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में पोषाहार कार्यक्रम अभियान के तहत कुल 40286 पात्र लाभार्थियों को पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसमें 6 माह से तीन वर्ष  की आयु के 21935 बच्चे,  तीन साल से 6 साल के 10350  बच्चे तथा 4136 गर्भवती तथा 3865 धात्री मातायें शामिल हैं।  

  *सिरमौर में मनरेगा के तहत बनेंगे 51 आंगनवाड़ी केन्द्र*

उपायुक्त सुमित खिमटा ने ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिए कि मनरेगा के अन्तर्गत निर्मित होने वाले 51 आंगवाड़ी केन्द्र भवनों का निर्माण शीघ्र किया जाये ताकि आम जन को इनका लाभ मिल सके। https://tatkalsamachar.com/chamba-news-power-sub-station/ उन्होंने कहा कि इन भवनों के निर्माण की नियमित प्रगति रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत की जाये ताकि निर्माण कार्य की समीक्षा की जा सके।

सुमित खिमटा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा महिला कल्याण से सम्बन्धित सभी योजनाओं का सही प्रकार से जिला में ग्रास रूट लेवल तक प्रचार प्रसार करने के निर्देश विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि विभाग पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करे ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना का लाभ लेने से न छूट जाये।

*7 अगस्त तक चलेगा स्तनपान अभियान*

  सुमित खिमटा ने कहा कि पोषण अभियान के तहत जिला में स्तनपान शिविरों का अधिक से अधिक संख्या में आयोजन किया जाये। उन्होंने कहा कि यद्यपि एक अगस्त से सात अगस्त तक जिला में पोषण अभियान के तहत स्तनपान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है किन्तु इन शिविरों की संख्या में बढ़ौतरी करने की आवश्यकता है।

  उपायुक्त ने जिला की समस्त 1462 आंगनबाडी केन्द्रों में शिशुओं और गर्भधात्री माताओं को समय पर पौषक आहार उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि समन्वित बाल विकास परियोजना के तहत शिशुओं और पात्र महिलाओं को पोषाहार उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। उन्होंने  बाल विकास विभाग, खाद्य आपूर्ति निगम को प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्रों में समय पर पोषाहार पहुंचाना सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।

 *डीपीओ सुनील शर्मा ने किया बैठक का संचालन* 

  जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा ने बाल विकास के अन्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत हुआ है उन्हें शीघ्र पूरा करवाया जाये।

*विधायक अजय सोलंकी ने बाल विकास योजनाओं की जानकारी हासिल की*

  विधायक नाहन अजय सोलंकी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। https://youtu.be/ijkj7esUf48?si=lfFVY4IlgATF0pOf अजय सोलंकी ने समन्वित बाल विकास योजना के अन्तर्गत जिला में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

*उपस्थित रहे*

   तहसीलदार नाहन उपेन्द्र चौहान, पी.ओ. डीआरडीए अभिषेक मित्तल, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र साक्षी सत्ती, क्षेत्रीय प्रबन्धक नागरिक आपूर्ति हुसन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डा. विनोद संगल, जिला के विभिन्न खंडों से आये बाल विकास परियोजना अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago