Sirmour News : अवैध खनन को रोकने के लिए विभागीय अधिकारी उठाएं कारगर कदम -उपायुक्त

 उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर में 35 स्टोन क्रशर क्रियाशील है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्टोन क्रशरों को निरंतर निरिक्षण कर सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी स्टोन क्रशर अवैध रूप से कार्य न कर रहा हो।https://tatkalsamachar.com/dr-yashwant-singh-parmar/
उन्होंने बताया कि चालू वित वर्ष के दौरान पुलिस विभाग द्वारा अवैध खनन/ अवैध ढुलान  करने वालों के खिलाफ 350 मामले दर्ज किए गए जिसमें  18 लाख रूपये जुर्माने के रूप में वसूले गए जबकि खनन विभाग द्वारा 102 मामले दर्ज किए गए जिनमें 50 मामलों में 8 लाख रूपये जुर्माना वसूला गया।
उन्होंने कहा कि जिला में अवैध खनन की रोकथाम के लिए संबधित विभाग कारगर कदम उठाएं उन्होंने राजस्व, पुलिस, खनन तथा वन विभाग के अधिकारीयों को जिला में अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर गश्त व निगरानी रखने तथा अवैध खनन गतिविधियों से जुड़े लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए।


उपायुक्त ने उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब को निर्देश दिए की वह अवैध खनन की रोकथाम के लिए खनन, पुलिस तथा वन विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति का गठन करें ताकि पांवटा क्षेत्र में अवैध खनन/अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाया जा सके।https://www.youtube.com/watch?v=_bGZ7ZGuZ


 जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए खनन विभाग की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर एसडीएम पांवटा गुंजीत चीमा, डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर, तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र साक्षी सती सहित राजस्व व वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago