Sirmaur : अल्पसंख्यक समुदाय के 1382 लाभार्थियों में 34 करोड़ की राशि वितरित

15-सूत्रीय कार्यक्रम की जिला स्तरीय बैठक में उपायुक्त ने दी जानकारी

 उपायुक्त आर.के. गौतम ने उनके कार्यालय सभागार में अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री नया 15-सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दी कि जिला में वर्ष 2023 के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के 1382 लाभार्थियों को 34 करोड़ रुपये की राशि सरल ऋण के रूप में प्रदान की जा चुकी है। गत वर्ष 60 लाभार्थियों को 2.60 करोड़ रुपये की राशि स्वरोजगार के कार्यों के लिये प्रदान की गई थी। बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने किया।


आर.के गौतम ने कहा कि जिला में अल्पसंख्यक वर्ग की कुल आबादी 53023 है और इनके सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिये सरकार ने अनेक योजनाएं कार्यान्वित की हैं। स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना, स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना, सम्पूर्ण रोजगार योजना के तहत पात्र अल्पसंख्यक समुदायों के व्यक्तियों के लिये भौतिक एवं आर्थिक लक्ष्य निर्धारित किये गए हैं। नये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में से कतिपय संस्थान अल्पसंख्यक समुदायों की बहुलता वाले क्षेत्रों में स्थापित किये जाएंगे और उत्कृष्टता केन्द्रों के रूप में कुछ मौजूदा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का उन्नयन इसी आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय पुलिस बल, रेलवे, राष्ट्रीयकृत बैंकों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भर्ती हेतु अल्पसंख्यकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


बैठक में जानकारी दी गई कि जिला के कुल 1186 अल्पसंख्यक विद्यार्थियों में से 123 द्वारा छात्रवृति हेतु आवेदन करने के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। मौलाना आजाद शिक्षा प्रतिष्ठान को सुदृढ़ बनाया जाएगा तथा इसकी गतिविधियों का सरकारी अनुदान से विस्तार किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मदरसा शिक्षा का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इनमें सभी प्रकार के विषयों को पढ़ाया जाएगा ताकि बच्चे का सर्वांगीण विकास हो और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगारोन्मुखी बन सके।

शिक्षण संस्थानों में छूआछूत के मामलों पर कड़ी नजर

जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बेठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गत तीन सालों में जिला में 53 मामले दर्ज हुए जिनमें 36 मामले न्यायालय में लंबित हैं। उन्हें अवगत करवाया गया कि 68 पीड़ितों को 74.50 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षण संस्थानों व आंगनवाड़ियों में किसी भी प्रकार के भेदभाव अथवा छुआछूत के मामलों पर कड़ी निगाह रखी गई। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को मासिक रिपोर्ट सौंपने को कहा।


बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी व समितियों के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे। https://www.tatkalsamachar.com/chamba-weather-radar/

backup_0dff07

Recent Posts

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 hour ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

3 days ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

1 week ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

1 week ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

2 weeks ago

Jairam Thakur: अपनी भड़ास निकालने के लिए राष्ट्रीय महत्व के मंच का मुख्यमंत्री ने किया इस्तेमाल: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सुक्खू सरकार की विश्वसनीयता समाप्त, सेस और कर्मचारियों…

2 weeks ago